Breaking News
recent

राजकीय जिला चिकित्सालय: दीपावली पर न बोनस मिला न तनख्वाह

श्रीगंगानगर. महज एक दिन बाद पर्वाधिराज दीपावली है। इस दिन हर घर में खुशहाली होगी,लेकिन राजकीय जिला चिकित्सालय में नर्सिंग कर्मचारियों,डॉक्टरों और संविदा पर लगे कमर्नचारियों को न बोनस मिला और न ही तनख्वाह। इसके चलता चिकित्सालय के कर्मचारियों की दीपावली इस बार फीकी रहने की संभावना है। कर्मचारी सोमवार को भी वेतन के बारे में जानकारी लेते रहे।

चिकित्सालय प्रबंधन का तर्क है कि रविवार को लेखा विभाग के कार्मिकों को बुलाकर वेतन बिल तैयार करवा लिए गए। सोमवार को बारह बजे ये बिल कोष कार्यालय भिजवा दिए गए। मंगलवार को हर हाल में कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा। संविदा कर्मचारियों को दो माह का मानदेय नहीं मिला है। उनके मामला का भी निस्तारण हो जाएगा।

संविदा कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला मानदेय---चिकित्सालय में आरएमआरएस में संविदा पर लगे कर्मचारियों को पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इनमें भामाशाह योजना में लगे कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब टेक्नीशियन और चिकित्सालय में विभिन्न योजनाओं में लगे कर्मचारियों को मानेदय नहीं मिला है। एमएनजेवाई में लगे 14 नर्सिंग कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है। इनका प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। ये अप्रेल से मानदेय का इंतजार कर रहे हैं।
--------------

नर्सिंग कर्मचारियों को नहीं मिला एरियर---चिकित्सालय के नर्सिंग कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के एरियर का भी अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। चिकि त्सालय के साढ़े तीन सौ कर्मचारियों का करीब दो करोड़ रुपए का एरियर अटका हुआ है।
-------------

मंगलवार को हर हाल में कर्मचारियों को वेतन और बोनस मिल जाएगा। संबंधित लेखाधिकारी से इस संबंध में मैंने बात की है और दिवाली पर कर्मचारियों को भुगतान मिल जाएगा।

-डॉ.पवन सैनी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, राजकीय जिला चिकित्सालय,श्रीगंगानगर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.