प्रमोद सोनी/उदयपुर. राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों की शृंखला में रविवार की सुबह सेहतमंद और मौज—मस्ती से भरपूर रही वहीं, मतदाता जागरूकता का उजास भी फैला गई! सुखाड़िया समाधि पार्क में सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक ‘हमराह’ कार्यक्रम हुआ जिसके तहत एक ओर प्रशासन की भागीदारी से जहां आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वहीं दूसरी ओर शहरवासियों ने इन दो घंटों का जमकर लाभ उठाया यहां एक दूसरे से सामंजस्य स्थापित कर पारंपरिक खेलकूद, योग-व्यायाम, नाटक, आदी सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी निभाई। गौरतलब है कि इस शृंखला में प्रत्येक रविवार गुलाबबाग सहित सुखाडिय़ा सर्किल, सहेलियों की बाड़ी, फतहसागर पाल, दूध तलाई के अलावा प्रमुख चौराहों पर पर इस तरह के विविध आयोजन होंगे। इसमें बच्चों से लेकर युवाओं, महिला-पुुरुषों व वरिष्ठजनों के लिए उमंग, उल्लास, मौज-मस्ती और स्वास्थ्य संबंधित अनेक आयोजन होंगे। कला आश्रम की ओर से योग व्यायाम , जैन शोशल ग्रुप व लाफ्टर क्लब सुखाड़िया समाधि , योग में डॉ. शोभालाल औदीच्य सामाजिक संगठन रोटरी वसुधा और सूर्यांश की ओर से महिलाओं के परम्परागत खेल।
READ MORE : video : देखो आई दिवाली : बाजारों में लाई रोशनी...लोगों में जबरदस्त उत्साह
प्रशासन की ओर मतदाता जागरूकता अभियान
मतदाता जागरूकता अभियान प्रशासन की ओर से आमजन को वी वी पेट मशीन से मतदान प्रक्रिया समझा कर मतदान की शपथ दिलाई गई। अनेक लोगों ने म्हारो केंणो वोट तो देणो नारे भी लगाए। प़़त्रिका के संकल्प के बारे में बताकर भी लोगों को जागरूक किया गया





No comments:
Post a Comment