Breaking News
recent

इस प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल के तत्काल बाद दिखाया चुनावी स्टंट

श्रीगंगानगर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में छह प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। गंगानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए आम आदमी पार्टी से अमित कारगवाल पुत्रओमप्रकाश ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत किया।

कारगवाल ने रिटर्निग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद जैसे ही गेट से बाहर आए तो अपने हाथ में झाडू लेकर चुनावी स्टंट किया। इस दौरान उन्हेांने भ्रष्टाचार के रूप में फैली इलाके में फैली गंदगी को साफ करने का दावा किया। उनका कहना था कि दिल्ली में आप की सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक का फार्मूला अपनाया हुआ है, वहां रोगियों को घर के पास ही उपचार मिल जाता है।

इधर, अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिये गुरूवार को नामांकन की स्थिति शून्य रही। जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानाराम ने बताया कि सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्दलीय उम्मीदवार धर्मपाल पुत्र गोविन्दराम ने तथा ऑल इंडिया हिन्दुस्तान कांग्रेस पार्टी की ओर से नंदलाल पुत्र रामेश्वरलाल ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपने पर्चें दाखिल किये।

इसी प्रकार सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए सीपीआईएम पार्टी से पालाराम पुत्र नंदराम ने अपना नामांकन दाखिल किया। रायसिंहनगर विधानसभा के लिये महाराणा क्रांति पार्टी की ओर से राजेश कुमार पुत्र ब्रिजलाल ने अपना नामांकन दाखिल किया।

करणपुर विधानसभा सीट पर इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से गुरमीत सिंह पुत्र छज्जा सिंह ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। गंगानगर विधानसभा क्षेत्र के लिये आम आदमी पार्टी से अमित कारगवाल पुत्र ओमप्रकाश ने अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत किया। अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिये गुरूवार को नामांकन की स्थिति शून्य रही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.