-आधी शक्ति भी दिखाएगी अपने वोट की ताकत
प्रतापगढ़. यूं तो आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की दोनों विधानसभाओं में विधायक चुनने में सभी अपनी भूमिका निभाएंगे लेकिन युवा वर्ग की संख्या काफी ज्यादा होने से वे काफी अहम भूमिका निभाग सकते हैं। जिले में भले ही इस बार बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या कुछ कम है लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना भी राजनीतिक दलों को भारी पड़ सकता है क्योंकि जिस तरफ बुजुर्गों का झुकाव होगा उसी तरफ कुछ परिवार के युवा और मतदाता मतदान कर सकते हैं इससे बुजुर्ग मतदाताओं का भी पार्टियों को ज्यादा ध्यान रखना पड़ेगा क्योंकि है युवाओं के मार्गदर्शक साबित हो सकते हैं। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या लगभग पुरुषों के बराबर होने से राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को उन तक पहुंचकर मत एवं समर्थन जुटाना ही होगा, अन्यथा आधी शक्ति की अनदेखी का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है।
मतदाताओं की कुल संख्या
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला योग
प्रतापगढ़ 117758 118043 235801
धरियावद 125244 122947 248191
योग 243002 240990 483992
जिले के मतदाताओं की उम्र पर एक नजर
उम्र मतदाता
18 से 19 18243
20 से 29 138578
30 से 39 102350
40 से 49 74643
50 से 59 71264
6 0 से 6 9 43696
70 से 79 21762
8 0 से ऊपर 10543
सबसे ज्यादा 20 से 29 वर्ष के युवा
दोनों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में सबसे ज्यादा संख्या 20 से 29 वर्ष के युवा मतदाताओं की है। दोनों विधानसभाओं में कुल 138578 इस आयु वर्ग के मतदाता हैं। जो चुनावों में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके बाद 30 से 39 आयु वर्ग के 102350 मतदाता चुनाव परिणाम पर प्रभाव डालेंगे।
18 हजार 243 मतदाता पहली बार करेंगे मतदान
जिले की दोनों विधानसभा में विधायक चुनने के लिए 18 हजार 243 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। यह मतदाता 18 वर्ग 19 वर्ष के हैं जो अपने क्षेत्र का विधायक चुनने के लिए पहली बार मतदान करेंगे। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं की बड़ी संख्या के चलते सभी पार्टियों की नजर इस बार युवा मतदाताओं पर रहेगी और इसके लिए राजनीतिक पार्टियां इन युवा मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश भी करेंगे।
महिला पुरुषों की भागीदारी बराबर
जिले की दोनों विधानसभाओं प्रतापगढ़ और धरियावद में इस बार महिला-पुरुष मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है। दोनों विधानसभाओं में कुल 483992 मतदाताओं में से 243002 पुरुष और 240990 महिला मतदाता हैं। वहीं प्रतापगढ़ में कुल 235801 मतदाताओं में से 117758 पुरुष वहीं 118043 महिला मतदाता हैं। वहीं धरियावद में कुल 248191 मतदाताओं में से 125244 पुरुष और 122947 महिला मतदाता अपने मताधिकार को प्रयोग करेंगी।





No comments:
Post a Comment