Breaking News
recent

रन फॉर यूनिटी में दिखाया उत्साह


एकता दिवस की दिलाई शपथ
सीकर. लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर जिला खेल स्टेडियम में राष्ट्र की एकता के लिए रन फोर यूनिटी का आयोजन हुआ। यात्रा को जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा स्टेडियम से रवाना होकर मारू पार्क से होते हुए वापस जिला खेल स्टेडियम पहुंची। रन फोर यूनिटी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में छात्र वर्ग में विश्वास कुमार, मनीष चौधरी, विक्रम सैनी, छात्रा वर्ग में प्रीति कुमारी, काजल, तानिया राणा तथा पुलिस कार्मिक धर्मेन्द्र कुमार को जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश चंद गुप्ता, पीआरओ पूरणमल, सीओ सिटी गिरधारीलाल शर्मा, संचित निरीक्षक जितेंद्र नावरिया, अशोक कुमार, जिला खेल अधिकारी उदयभान सिंह रावत, सीओ स्काउट बसंत लाटा, जिला रोजगार अधिकारी चैनसिंह शेखावत , नरेंद्र वर्मा, मनोज बाटड़, सामाजिक कार्यकर्ता बीएल मील, कैप्टन दुर्जन सिंह, चन्दकी राज, रतनलाल, विक्रम सिंह, सुशीला ढाका, रितु कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
भारत की अखंडता की रक्षा का दिया संदेश
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डिंगली जोहड़ी बेरी में बुधवार को विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। प्रधानाध्यापक राज कमल जाखड़ ने विद्यार्थियों को एकता के साथ भारत की अखंडता की रक्षा करने का संदेश दिया। इस दौरान राधेश्याम जांगिड़, राकेश कुमार पारीक, शारदा, सुरेंद्र कुमार खेदड़ सहित कई लोग उपस्थित हुए।
राष्ट्रीय एकता व बलिदान दिवस मनाया
रामगढ़ शेखावाटी. युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 34 वां बलिदान दिवस व सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिनेश भाखर, संदीप कटारिया, आरीफ ताखलसर आदि मौजूद रहें।
कांग्रेसजनों ने किया पटेल-इंदिरा को याद
सीकर. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इस मौके पर स्मरण सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष पीएस जाट ने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी का आजादी से लेकर बाद तक देश को नई दिशा देने में
अविस्मरणीय योगदान रहा है। एक ओर पटेल ने अलग अलग खंडों में विभाजित देशी रियासतों को एक किया वहीं बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके इंदिरा गांधी ने विकास के नए आयाम स्थापित किया। इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में गोपीराम जांगिड़, जिला
उपाध्यक्ष चांद खां मुग़ल, सुनीता गिठाला, हरलाल सिंह, किशन सिंह चौहान, राजेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश राय, सुरेंद्र कुल्हरी, गोविंद पटेल,धर्मेंद्र गिठाला, पन्नालाल बिजारणियां, राकेश कालेर, जयंत खीचड़, किशोर गुर्जर रामनिवास बिडोदी, भींवाराम चौधरी, देवी सिंह,
दिनेश जाखड़, नंदकिशोर शर्मा, कुलदीप आजाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कदम ताल से दिया एकता का संदेश
सीकर. राष्ट्रीय एकता दिवस पर बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से शहर में मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से शुरू हुआ मार्च पास्ट कल्याण सर्किल होते हुए वापस पुलिस लाइन मैदान पहुंचा। जिसमें प्रिंस स्कूल के बैंड की धुन पर कदम ताल करते हुए पुलिसकर्मी, आरएससी और एनसीसी के जवानों के साथ होमगार्ड तथा स्काउट गाइड ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मार्च पास्ट को देखने के लिए मार्गों पर लोगों की भीड़ जमा रही। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर नरेश ठकराल, एसपी प्रदीप मोहन शर्मा, एसडीएम गरीमा लाटा, सीओ सीटी गिरधारीलाल शर्मा, कोतवाल वीरेंद्र शर्मा, स्काउट सीओ बसंत लाटा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.