Breaking News
recent

भाजपा की तीसरी सूची ने सबको चौंकाया, केबिनेट मंत्री हेमसिंह भडाना का टिकट काटा

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने तीसरी सूची जारी कर सबको चौंका दिया है। इस सूची में कई चांैकाने वाले नाम सामने आए हैं। सबसे बड़ा फैसला केबिनेट मंत्री हेमसिंह भडाना का टिकट कटना है। भाजपा ने थानागाजी से विधायक हेमसिंह भडाना की जगह रोहिताश शर्मा को टिकट दिया है। वहीं तिजारा से मास्टर मामन सिंह का टिकट भी काटा गया है। तिजारा से भाजपा ने संदीप दायमा को उम्मीदवार बनाया है। संदीप दायमा भिवाड़ी नगर परिषद चैयरमेन हंै। वहीं बानसूर से महेन्द्र यादव को भाजपा ने टिकट दिया है।

मौजूद विधायकों के काटे टिकट

भाजपा की मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों पर दांव खेला जा रहा है। भाजपा ने अलवर शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल, रामगढ़ विधायक ज्ञानदेव आहूला, तिजारा विधायक मामन सिंह यादव व पूर्व मंत्री भडाना का टिकट काटकर सबको चौंका गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.