चित्तौडग़ढ़. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर विधानसभा आम चुनाव 2018 के चलते स्वीप के तहत एकता मार्च-मतदान मार्च का आयोजन किया गया। एकता मार्च से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई ने अपने आत्मबल, दूरदृष्टि एवं संकल्प के सहारे साढ़े पांच सौ से अधिक देशी रियासतों का भारत में विलय कर देश के वर्तमान स्वरुप का निर्माण किया है। वे देश की एकता के बड़े प्रतीक हैं। इस मौके पर हम सभी देश वासियों को भेदभाव पीछे छोड़कर एकता का संकल्प करना है। दिव्यांगजनों के बढ़ते उत्साह एवं भागीदारी की सराहना करते हुए उन्होंने दिव्यांजनों के शतप्रतिशत मतदान कराने के संकल्प को दोहराया।
जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार चौधरी ने वल्लभभाई पटेल द्वारा देश के विकास एवं एकता में किए गए योगदान का स्मरण करते हुए उन्होंने मतदान में अधिकाधिक भाग लेने की अपील की। स्वीप प्रभारी अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने जिले में चल रही स्वीप की गतिविधियों में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि एम-स्वीप का प्रयोग करके आज जिले के विभिन्न स्थानों से अनेक प्रतिभागियों ने एकता दौड़ के लिए पंजीकरण करवाया है। रैली शुरु होने से पहले जिला कलक्टर ने सभी धावकों को राष्ट्र की एकता अखण्डता एवं सुरक्षा बनाये रखने के लिए शपथ दिलाई। रैली को जिला कलक्टर , एसपी व एडीएम दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर चन्द्रभान सिंह भाटी, रसद अधिकारी ज्ञानमल खटीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा, उपखण्ड अधिकारी सुरेश कुुमार खटीक, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हेमेन्द्र कुमार उपाध्याय, स्वीप के सहायक प्रभारी अधिकारी ओम प्रकाश तोषनीवाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शांतिलाल सुथार सहित कई अधिकारी मौजूद थे। एकता मार्च कलक्ट्री से शुरु हुई जो रोड़वेज बसस्टेंड से होते हुए सुभाष चौक पहुंची वहां धावकों ने जोश खरोश से राष्ट्रीय एकता के नारे लगाए।
इनको मिले स्वीप मेडल
एकता मार्च-मतदान मार्च के लिए एम-स्वीप एप पर पंजीकरण कराने वाले जिले भर के प्रथम 200 मतदाताओं में से चयनित मतदाताओं को जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वीप मेडल पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में बड़ीसादड़ी के अमरसिंह मेहता, बेगूं के महेश उपाध्याय, रवि पुरोहित, बामनिया चित्तौडग़ढ़़ के गणपत गर्ग, गंगरार के कमलेश सोमानी, भादसोड़ा के माणक जारोली, गोंविद चौधरी, निम्बाहेड़ा के राकेश तिवारी, राम प्रसाद जोशी, चित्तौडग़ढ़़ के राजेन्द्र व्यास, भरत लडढा, भावेश चांवला एवं दिव्यांग नीरज लड्ढा शामिल हैं। एकता दौड़ के लिए दुर्ग निवासी राजेश सालवी सबसे पहले कलक्टेऊट पहुंचे उन्हें भी सम्मानित किया गया।
एकता मार्च-मतदान मार्च में सेन्ट्रल एकेडमी, जीएनएम कॉलेज, उमावि सेंती, उमावि पुरुषार्थी, उमाविबालिका शहर, उमावि बालिका स्टेशन, कालिका ज्ञानकेन्द्र, स्काउट गाईड आदि के विद्यार्थी पुलिस लाइन के जवान, बीएलओ एवं सुपर वाईजर, भारत विकास परिषद, पतंजलि आरोग्य संस्थान के प्रतिनिधि, चुनाव प्रकोष्ठ में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
दिलाई एकता की शपथ
पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला कलक्टेऊट के पोर्च में अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेन्द्र सिंह राठौड़ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई।
सैनिक स्कूल में मनाया दिवस
सैनिक स्कूल में सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में रन फॉरयूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के स्टाफ ने भाग लिया । रन फॉर यूनिटी को स्कूल के उपप्राचार्य लेफ्टिनेंट कमांडर मनीष चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उपप्राचार्य चौधरी ने स्टाफ को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
स्कूलों में मनाया एकता दिवस
जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। हालंाकि सरकारी स्कूलों में दीपावली अवकाश शुरु हो गए थे लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद बुधवार को स्कूल खोलकर एकता दिवस मनाया गया। जिले स्कूलों में एकता दिवस पर कई आयोजन किए गए लेकिन विद्यार्थियों की अनुपस्थित काफी कम रही है। महाराणा प्रताप बहुउद्देशीय विधि महाविद्यालय में विधि विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। महाविद्यालय समन्वयक जगपाल सिंह राणावत ने बताया कि इस दौरान कॉलेज प्रबंन्धक डॉ.जे.एल.पुरोहित, प्राचार्य डॉ.एस.डी.व्यास सहित व्याख्याता व विद्यार्थी मौजूदथे। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पर स्काउट सीओ गजेन्द्र त्यागी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। राजकीय आदर्श उच्च् माध्यमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने एकता दिवस मनाया।
पुलिस लाइन में एमबीसी, राजस्थान पुलिस व स्कूली छात्राओं से बनी प्लाटून ने मार्च पास्ट कर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार को सलामी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा व संचित निरीक्षक चेतना भाटी उपस्थित थे। डाँगी पटेल समाज ने पटेल जयंती का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रवक्ता शोभालाल डाँगी ने बताया कि डाँगी पटेल युवा जागृति संस्थान द्वारा समाज के छात्रावास में पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यापर्ण करके उनको याद किया गया। समाजजनों ने पटेल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों का सम्मरण किया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नटवर डाँगी, सरंक्षक रतन डाँगी ठिकरिया थे । संस्थान की बैठक १६ दिसंबर को होगी। राउमावि मरमी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राधेश्याम नायक ने बताया कि राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। एकता रैली में जिला कलेक्ट्रेट पर भाग लिया। प्राचार्य डॉ. एल.एल.शर्मा ने शपथ दिलाई।





No comments:
Post a Comment