Breaking News
recent

ढोल बाजे से मतदाताओं को जगाया

श्रीमाधोपुर. स्वीप योजना के तहत कर्मचारी अधिकारियों ने सोमवार को ढोल बाजे के साथ रैली निकालकर मतदाताओं को जगाया। निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मलाल जाट के नेतृत्व में विकास अधिकारी सुप्यार कपूरिया, सीडीपीओ पुष्पा सिंह की अगुवाई में शिक्षण संस्थानो कं प्राचायों, पंचायत समिति, नगरपालिका के कर्मचारियो ने पंचायत समिति से गाजे बाजे के साथ रैली निकालकर ७ दिसम्बर को शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश देते हुए राउमावि पहुंचे, जहां निर्वाचन अधिकारी ब्रह्मलाल जाट ने सभी कर्मचारियों को मतदान कराने की शपथ दिलाई।
टोडा. सैदाला भगवानपुरा की राउप्रा. विद्यालय में सोमवार को सरगम सप्ताह के तहत रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। रैली को सैक्टर प्रभारी हजारी लाल बलाई व प्रधानाध्यापक जस्सुराम मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। बावड़ी. ग्राम आभावास में सेठ मांगीलाल चंपालाल राआउमावि में राज्यकर्मियों ने मतदान करने की शपथ ली। बीएलओ भागीरथ मल महला एवं हुलास बाबू ने यह जानकारी दी।
नीमकाथाना. सरमग सप्ताह अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक में राज्यकर्मी/सर्विस वोटर को लक्ष्य करके अनेक हुए। अग्रसेन चौक में बैण्ड पर राष्ट्र सम्मान में व लोकतंत्र की शान में धुन बजाई गई तथा कर्मचारियों अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त पंचायत समिति में शपथ दिलाई। गुहाला में कार्मिकों की बैठक में स्वीप सहप्रभारी संजय चेतानी ने महिलाओं को मतदान की शपथ दिलाई।
पाटन. सरगम सप्ताह के दूसरे दिन कस्बे में बैंड की धुनों पर रैली निकालते हुए राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ मतदाताओं को जागरूक करने के नारे लगाए गए।
खंडेला. सरगम सप्ताह के दूसरे दिन मतदाता जागरूकता रैली मय बैंड बाजे के साथ उपखंड कार्यालय से रवाना हुई, जो कि कस्बे के मुख्य मार्गो से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए कस्बे के मुख्य बस स्टैं स्थित सर्कील पर पहुंची। जहां उपस्थित सभी लोगों को मतदान करने की शपथ दिलवाई गई। रैली को मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीकर अनुपम कायल, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भागीरथ शाख ने रवाना किया।
अजीतगढ़. इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अजीतगढ़ पीजी कॉलेज में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता संगोष्ठी श्रीमाधोपुर उपखंड अधिकारी बह्म लाल जाट के मुख्य आतिथ्य में हुई। इससे पहले कॉलेज परिसर मे राआउमावि की छात्राओं के द्वारा रंगोली सजाई गई।
नांगल (नाथूसर). ग्राम नांगल में राजकीय बालिका उप्रा विद्यालय में सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। आंगनबाड़ी पाठशाला में रंगोली सजाई गई। पर्यवेक्षक सुमन बिजारनिया ने महिलाओं को पीले चावल बांटकर मतदान करने का न्योता दिया। इसके बाद छात्राओं ने रैली
लक्ष्मणगढ़. स्वीप अधिकारी विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि देशभक्ति गीत की धुनों व हस्ताक्षरों के माध्यम से लोगों को मतदान डालने के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने रैली भी निकाली। इस मौके पर उपखंड अधिकारी कुलराज मीणा, तहसीलदार सरिता मांडिया, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा आदि थे।
लोसल. आरडीएस एनजीओ के नेतृत्व में कस्बे के प्रमुख मार्गों से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। एनजीओ निदेशक मोहन राम जाखड़ ने बताया कि सीवी रमन सीनियर सेकेंडरी स्कूल व विद्या भारती आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
दांतारामगढ़. उपखण्ड मुख्यालय पर सोमवार को बैण्डवादन कर रैली निकाली गई। रैली को एसडीएम मनोज कुमार मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जो कस्बे में मतदान का संदेश देती हुई बस स्टैंड पहुंची।
रैली में नीले रंग के बैलून उड़ाए गए वहीं सात दिसम्बर को मतदान करने के नारे भी लगाए गए। इस मौके नर विकास अधिकारी राजूराम सैनी, ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्यामसुन्दर सोनी, बूथ प्रभारी रामसिंह आदि थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.