पुष्कर. क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत के निर्देशन में रविवार की दोपहर निकाली गई कमल संदेश रैली के दौरान पुलिस ने बिना अनुमति कानून का उल्लंघन करके तेज आवाज में बजाए जा रहे डीजे व ड्रोन से वीडियोग्राफी को रुकवा दिया। कार्रवाई के दौरान संघ के खंड कार्रवाह जगदेव सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस विरोध जताया लेकिन आचार संहिता के कारण उनका विरोध दरकिनार कर दिया गया। रिटर्निंग अधिकारी हरिसिंह लम्बोरा ने जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की बात कही है।
रैली के कस्बे में घूमकर लौटते समय नवखंडीय हनुमान मंदिर तिराहे पर दो वाहनों पर तेज आवाज में डीजे बजाए जा रहा था वहीें ड़्रोन से वीडियाग्राफी व फोटोग्राफी की जा रही थी। मौके पर मौजूद सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार,व नाथूलाल ने डीजे बजाने व वीडियोग्राफी की पूर्व अनुमति की जानकारी मांगी जो नही मिली। इस पर पुलिस ने उपखंड अधिकारी को सूचित करने के बाद दोनों ही मामलों को कानूनी उल्लंघन माना तथा डीजे बंद करा दिया। पुलिस ने ड्ऱोन उड़ाने वाले को पकड़़ लिया लेकिन उसके पास ड्रोन नहीं मिले इस पर उसे मौके से भगा दिया गया। वहीं काफिला जब अजमेर क्लब के पास से गुजरा तो प्रशासनिक अधिकारियों ने डीजे बंद करवाते हुए वीडियोग्राफी करवाई। सोमवार को वीडियोग्राफी देखने के बाद अधिकारी कार्रवाई के सम्बन्ध में निर्णय लेंगे।
विधायक ने पल्ला झाड़ाइस बार में संसदीय सचिव से बात करने पर उन्होंने बताया कि ड्रोन उड़ाने की उनहें जानकारी नहीं है। लेकिन दोनों वाहनो पर लाउडस्पीकर लगाने की पूर्वानुमति ली गई थी। इनका कहना है
रैली में दो वाहनों पर बिना अनुमति डीजे बजाए जा रहे थे जो रुकवाया गया। ड्रोन उड़ाने की अनुमति नही मिली ड्रोन बंद करा दिया गया तथा ड्रोन उड़ाने को भगा दिया गया।
- रामकुमार, सहायक उपनिरीक्षक पुलिस पुष्कर
इस बारे में चुनाव की टीमों से जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- हरि सिंह लम्बोरा, उपखंड एवं रिटर्निग अधिकारी पुष्कर





No comments:
Post a Comment