Breaking News
recent

नौकरियां तो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आधार पर ही तय होती हैं: जावड़ेकर

अरविन्द सिंह शक्तावत
जयपुर . भाजपा के चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दावा किया है कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। एक साल में सिर्फ तीस हजार नौकरियां ही देने के सवाल पर उन्होंने कहा है कि एक साल में जितने कर्मचारी सेवानिवृत होते हैं और जितने नए अवसर पैदा हो सकते हैं। इन सबको देखते हुए तीस हजार सरकारी नौकरियों की घोषणा की गई है। उनसे बातचीत के प्रमुख अंश-

प्रश्न. घोषणा पत्र जारी किया, युवाओं को 50 लाख रोजगार का वादा, पांच हजार भत्ता देने की बात कही गई है, क्या यह लुभाने के लिए किया?
उत्तर. हमने केलकुलेशन किया, फिर हमने यह घोषणाएं की है। वित्तीय स्थिति देखी है। 50 लाख इसलिए, क्योंकि एक हजार आइटीआई खोल चुके हैं और एक हजार आइटीआई और खोलने जा रहे हैं। हम बीए, बीएससी, बीकॉम वाले ही ज्यादा बेरोजगार रहते हैं। अब हम बीए प्रोफेशनल, बीएससी प्रोफेशनल और बीकॉम प्रोफेशनल कोर्स शुरू कर रहे हैं, जिससे बेरोजगारी ना रहे। हम चाहते हैं कि युवा स्किल्ड हो और उसे रोजगार मिले। यह केन्द्र और राज्य दोनो की योजना है। हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

प्रश्न. मतदान में कुछ ही दिन बचे हैं, क्या माहौल लग रहा है?
उत्तर. पूरा विश्वास है भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। फिर एक बार भाजपा सरकार। यह हमारा नारा सार्थक होकर रहेगा।

प्रश्न. आपके गौरव संकल्प पत्र में अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं है?
उत्तर. हम बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक का भेद नहीं मानते। सबका साथ- सबका विकास। इसी नारके साथ चलते हैं। गैस का चूल्हा मिलता है तो हम भेद देख कर नहीं दे रहे। शौचालय बनाए गए, बीमा का फायदा मिला, राजश्री योजना का फायदा हुआ, पीएम आवास योजना में आवास मिले। यह सब भेद देख कर नहीं दिए गए। यह स्कीमें सभी के लिए है। हर वर्ग के गरीब को देखते हुए यह योजनाएं बनाई और इसका फायदा मिला है।

प्रश्न. सरकारी नौकरी को लेकर घोषणाएं हुई है, सिर्फ तीस हजार सरकारी नौकरी ?
उत्तर. सरकारी नौकरी उतनी जितने सेवानिवृत है। यहां पन्द्रह हजार ही रिटायर होते हैं, ऐसे में रिटायर वाले पद और कुछ नए सृजित करने की बात है। इसलिए स्वरोजगार की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही है सरकार।

प्रश्न. महिला सशक्तीकरण की बातें होती है, एमपी ने अलग से घोषणा पत्र दिया, यहां सीएम महिला, लेकिन कुछ विशेष नहीं दिखा ?
उत्तर. महिलाओं के लिए पहले से ही सशक्त कार्यक्रम बना चुके हैं। एक करोड़ महिलाओं को मोबाइल देना कोई आसान काम नहीं है। 55 लाख महिलाओं को फोन मिल चुका है। सरकार महिलाओं के लिए बहुत कार्यक्रम चला रही है।

प्रश्न. सीएम दौैरेे कर रही हैं, कुछ जगहों पर विरोध भी देखने को मिल रहा है
उत्तर. नहीं यह गलत हैै, कहीं कोई विरोध नहीं है। कुछ मांगें करने वाले जरूर हो सकते हैं। उनकी सभाओं में भारी भीड़ आ रही है। गौरव यात्रा में भीड़ आई तो कांग्रेस ने कहा सरकारी सिस्टम से लाई गई भीड़ है। अब भीड़ आ रही है। अब यह साफ है कि वे एक नेचुरल लीडर हैं।

प्रश्न. नरेंद्र मोदी और अमित शाह आ रहे हैं, क्या आपको लगता है अब भी इन नेताओं का जादू बरकरार है?
उत्तर. जनता के दिमाग पर जादू है, यह जादू बरकरार है। क्योंकि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है और हमारी पार्टी एक परिवार है। हमारे लिए सब एक समान है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.