हॉकी वर्ल्ड कप के ऑफिशल ऐंथम का टीजर इस रविवार को रिलीज कर दिया गया है। खास बात ये है कि इस ऐंथम में मशहूर म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान और बॉलिवुड किंग शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। इसके बोल हैं,' जय हिंद हिंद.. जय इंडिया..'। फिलहाल 46 सेंकंड का विडियो जारी हुआ है। साथ ही टीजर में ओडिशा की सांस्कृतिक झलक और भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। हॉकी वर्ल्ड कप भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होगा।
इस बारे में खुद कंपोजर रहमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस विडियो को साझा किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'हॉकी वर्ल्ड कप 2018 के ऐंथम 'जय हिंद इंडिया' का प्रोमो जिसमें शाहरुख खान और दूसरे संगीतकार भी हैं जिन्होंने इसे बनाने में योगदान दिया। शाहरुख ने हॉकी पर आधारित फिल्म 'चक दे इंडिया' में कोच की भूमिका अदा की है। '
Presenting the promo for 'Jai Hind India' the song for Hockey World cup 2018 with @iamsrk and wonderful musicians who have collaborated for this track. https://t.co/MqzMPZGUXG@nupur_mahajan @Naveen_Odisha #HeartBeatsForHockey #AbBasHockey #HWC2018 #BToSProductions #Nayanthara
— A.R.Rahman (@arrahman) November 18, 2018
टूर्नामेंट की ओपनिंग में रहमान सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई मशहूर सेलेब्स शामिल होंगे। भारत पूल-सी में अपने अभियान का आगाज 28 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगा। इस पूल में भारत के अलावा बेल्जियम और कनाडा की टीम भी शामिल है।





No comments:
Post a Comment