Breaking News
recent

साइकिल रैली से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

बीकानेर. मतदाता जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को साइकिल रैली निकाली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। रैली में साइकिल धावकों के साथ हॉकर्स एसोशिएशन ने भागीदारी निभाई। कलक्ट्रेट से रवाना हुई रैली जूनागढ़, नगरनिगम, गजनेर रोड पुलिया, एमएम ग्राउंड होते हुए मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी कार्यालय तक पहुंची। इस दौरान एसडीएम मोनिका बलारा, स्वीप सहप्रभारी राजेन्द्र जोशी, एडीईओ सुनील बोड़ा, साइक्लिंग कोच श्रवण कुमार, हर्षवर्धन जोशी, राधेश्याम विश्नोई,अंतर राष्ट्रीय साइकिल धावक दयालाराम जाट, हॉकर्स एसोसिएशन के पुखराज स्वामी, हनुमान गहलोत, बालेन्द्र सिंह, सिराजुद्दीन कोहरी, भंवर लाल आदि मौजूद रहे।

 

विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
मतदाता जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को बीकानेर पूर्व स्वीप इकाई की ओर से महिला मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंगोली, भाषण, निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय में संकल्प पत्र भी बांटे गए। रिटर्निंग अधिकारी मोनिका बलारा ने बताया कि विद्यार्थियों को मतदान का महत्व बताया गया। संकल्प पत्र भरवाने के लिए प्रेरित किया। एडीईओ सुनील बोड़ा ने मतदाता जागरुकता के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। प्रधानाचार्य लतारानी गोस्वामी ने आभार जताया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.