Breaking News
recent

स्मिथ और वॉर्नर भारत के खिलाफ कर सकते हैं वापसी, एसीए ने बैन हटाने पर बनाया दबाव

नई दिल्ली। इस साल के अंत में भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगा। ऑस्ट्रेलिया टीम का जो हालिया प्रदर्शन है उससे देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि भारत के लिए ये दौरा बेहद आसान होने वाला है। ऐसे में भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उनके ही देश में टेस्ट सीरीज हरा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के शर्मनाक प्रदर्शन की बड़ी वजह उनके दो दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर का प्रतिबन्ध है। जब से ये दोनों खिलाड़ी टीम से बाहर हुए हैं ऑस्ट्रेलिया संघर्ष करता नज़र आ रहा है। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) का मन ना है कि दोनों खिलाड़ियों का बैन समय से पहले खत्म कर देना चाहिए।

एसीए ने बनाया दवाब -
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन की बढ़ती मांग के बाद स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट पर से प्रतिबंध हटाया जा सकता है। तीनों खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस साल मार्च में बॉल टैम्परिंग में दोषी पाए गए थे, जिसके बाद तीनों पर प्रतिबंध लगा था। सीए के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने कहा, "हमें एसीए के पत्र हाल ही में मिले हैं। इसे बोर्ड को संबोधित करके लिखा गया है और सीए इस पर विचार कर रहा है। एसीए ने बोर्ड की स्वतंत्र समीक्षा आने के बाद स्मिथ और वार्नर से निलंबन हटाने के लिए सीए पर दबाव बढ़ाया है। इसमें मेरे बजाय पूरे प्रबंधन को संबोधित किया गया है इसलिए मैं बोर्ड के मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि बोर्ड इस निवेदन का सम्मान करता है और इस पर विचार करेगा।

ऑस्ट्रेलिया भारत को देगी कड़ी टक्कर -
बता दें इन दोनों खिलाड़ियों कि बैन होने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम लगातार मैच हार रही है। टीम को पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली। इसके बाद हाल ही में यूएई में पाकिस्तान के हाथों टेस्ट व टी 20 सीरीज में हार झेलनी पड़ी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में भी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में भारत के ऑस्ट्रेलिया आने से पहले बोर्ड इन दोनों दिग्गजों का बैन हटा सकता है। अगर ये दोनों खिलाड़ी टीम में वापस आते हैं तो ऑस्ट्रेलिया भारत को एक बार फिर कड़ी टक्कर देगी।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.