Breaking News
recent

भगवान जिनेन्द्र का किया अभिषेक

सवाईमाधापुर. आचार्य सुकुमालनंदी ससंघ के सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से मनाए जा रहे 8 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व के तहत नगर परिषद क्षेत्र के जिनालयों में जिनेन्द्र देव के अभिषेक, पूजा-अर्चना, प्रवचन आदि विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि पर्व के मांगलिक अवसर पर साहूनगर के सहस्त्रफणी पाŸवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पदमचन्द बिलाला द्वारा उच्चारित मंत्रों के बीच सुबह श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनियों के बीच स्वच्छ पीत वस्त्र धारण किए। इन्द्र के परिवेश में प्रासुक जल से जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक किया।

मंदिर प्रबंध समिति के संगठन मंत्री अभय जैन द्वारा जगत कल्याण की मंगल कामना के साथ शांतिधारा कर जिनेन्द्र देव को चंवर ढुलाए।अभिषेक व शांतिधारा के उपरांत इन्द्र-इन्द्राणियों ने नित्य-नियम पूजन के साथ भक्ति भाव से भगवान पाŸवनाथ एवं नंदीश्वरद्वीप की अष्ट द्रव्यों से भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच पूजन किया। इस दौरान सुशीला जैन श्रीमाल, संतरा जैन, आशा जैन द्वारा भजनों प्रस्तुति दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.