Breaking News
recent

अभी ना भूख लग रही है और ना प्यास

पाली. सियासी रण में भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित होने के बाद अब कांग्रेस का मोहरा कौन होगा यह जानने की दिलचस्पी बढ़ गई है। कांग्रेस की एक सूची का सोमवार रात जारी होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन देर रात तक इंतजार ही चलता रहा।
कांग्रेस की सूची नहीं आने से भाजपा प्रत्याशियों की धडक़ने भी बढ़ी हुई है। कांग्रेस के सभी दावेदार अभी भी दिल्ली में जमे हुए हैं। जबकि, भाजपा प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क और दौरे शुरू कर दिए हैं। विधानसभा चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया भले ही शुरू हो गई है, लेकिन चुनावी रण की तस्वीर अभी भी धुंधली ही है। भाजपा की सुमेरपुर सीट को छोडक़र पांचों सीटों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब कांग्रेस की सूची का बेसब्री से इंतजार है।
सुमेरपुर सीट पर कई कयास
भाजपा की सुमेरपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं होने से कई तरह के कयास
लगाए जा रहे हैं। भाजपा की पहली सूची में मौजूदा विधायक मदन राठौड़ का टिकट अटक गया। ऐसे में कई नए नाम भी चर्चा में है। हालांकि, सुमेरपुर में प्रत्याशी घोषित करने को लेकर अब भाजपा नए सिरे से रणनीति बना सकती है। कांग्रेस का नाम पहले आ सकता है। माना जा रहा है कि भाजपा उसके बाद अपना प्रत्याशी तय करेगी।
चौंका सकती है कांग्रेस की सूची
कांग्रेस की सूची इस बार चौंकाने वाली हो सकती है। पाली जिले की छहों सीटों पर कई दावेदार मजबूती से दावा कर रहे हैं। एक-दो सीटों पर चौंकाने वाले नाम भी आ सकते हैं। हालांकि, भाजपा की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस ने प्रत्येक सीट पर दोबारा मंथन किया है। कुछ सीटों पर कांग्रेस लम्बे समय से हार का सामना कर रही है। ऐसे में यहां नए चेहरे के नाम पर प्रयोग भी किया जा सकता है।
सूची से पहले ही नामांकन की तैयारी
भले ही प्रदेश आलाकमान ने अभी तक कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। फिर भी पाली जिले में तो कई नेता नामांकन की तैयारी में जुट गए हैं। यहां जिले की दो सीटों पर बगावत की आशंका प्रबल है। पार्टी से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में वे निर्दलीय मैदान में उतरने की भी तैयारी कर चुके हैं।

सोशल मीडिया पर नामांकन दाखिल करने के संदेश
वायरल किए जा रहे हैं। बगावत के सुर अकेले कांग्रेस में ही नहीं, भाजपा में भी तेजी से उठ रहे हैं। एक-दो सीटों पर भाजपा से दावेदारी करने वाले पार्टी के नेता भी बगावत का बिगुल फूंक सकते हैं। अंदरखाने ऐसी तैयारियां भी चल रही है। हालांकि, भाजपा डेमेज कंट्रोल में जुट गई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.