उदयपुर . नाई गांव में भूखण्ड विवाद को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि चचेरे भाई की पत्नी और पुत्री पर कूंठ से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। नाई थाना पुलिस ने आरोपी टीलसिंह पुत्र भूरङ्क्षसह को गिरफ्तार कर लिया है। घायल मां-बेटी का एमबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।थानाधिकारी भगवतीलाल ने बताया कि टीलसिंह और उसके चचेरे भाई दलपतसिंह का मकान करीब ही हैं। करीब 10 हजार वर्ग फीट के भूखण्ड को लेकर दोनों में काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों इस पर हक जताते हैं जिसको लेकर पूर्व में भी झगड़ा हुआ था। सोमवार को टीलसिंह ने चचेरे भाई दलपतसिंह की पत्नी पुष्पा कुंवर और बेटी पूजा से गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। इस दौरान मां-बेटी अपने घर पर लौट रही थी। टीलङ्क्षसह के गाली देने पर वह उसे संभल कर बोलने की नसीहत देने लगी तो टीलसिंह कूंठ लेकर उन पर टूट पड़ा जिससे पुष्पा कुंवर और पूजा का हाथ कट गया। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। खून से लथपथ हालत में दोनों को ग्रामीण थाने लेकर पहुंचे, जहां से उन्हे नाई पीएचसी ले गए। दोनों के हाथ लटक जाने से उन्हें तुरंत एमबी अस्पताल भेज दिया गया, जहां मंगलवार को दोनों का ऑपरेशन हुआ। पुष्पा कुंवर और पूजा कुंवर के हाथ की हड्डी और नसें कट गई जिससे काफी खून निकल गया।
अपराधी प्रवृत्ति का है आरोपी
थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी दलपतसिंह की रिपोर्ट पर आरोपी टीलसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का होकर गांव में उसने आतंक मचा रखा है। कई लोग उससे परेशान हैं। उसने कइयों को झूठे मुकदमों में भी फंसा रखा है। जानलेवा हमले के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।





No comments:
Post a Comment