कपड़ा फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान
गांधीपुरा इलाके में स्थित कपड़ा इकाई में लगी आग
बालोतरा . शहर के गांधीपुरा इलाके में मंगलवार को एक कारखाने में अडाण पर सूख रहे कपड़ों में आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी से कपड़े में आग लगी। नगर परिषद की दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गांधीपुरा इलाके में स्थित यश प्रोडेक्ट के परिसर में अडाण पर सूख रहे कपड़ों में आग लग गई। आग की सूचना पर नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची। दमकल के पहुंचने तक आग ने काफी विकराल रूप ले लिया। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कारखाना मालिक प्रहलाद अग्रवाल के अनुसार आग से करीब 4-5 लाख रूपए का नुकसान हुआ।
ये भी पढ़े...
अवैध बजरी से भरे ट्रक ने मासूम को कुचला
गिड़ा थाना के खारापार की घटना
गिड़ा . ग्राम पंचायत खारापार में मंगलवार शाम दीपावली पर मां के साथ ननिहाल से लौट रहे एक मासूम को बजरी से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस के अनुसार सणतरा निवासी खूमी देवी अपने बेटे गौतम (4) के साथ पीहर जा रही थी। इस दौरान खारापार बस स्टैंड पर उतरे ही थे तभी बजरी ले जा रहा ट्रक चालक किसी को पुलिस की वर्दी में देख हड़बड़ा गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया तथा सड़क किनारे खड़े मासूम को चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। तभी पास ही खड़े ग्रामीणों ने उसका वाहन से पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया तथा ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया।
धड़ल्ले से हो रहा बजरी खनन, नहीं होती कार्रवाई
बजरी खनन पर न्यायालय की रोक के बावजूद क्षेत्र में धड़ल्ले से इसका खनन व परिवहन हो रहा है। क्षेत्र में आए दिन बजरी से भरे ट्रक पकड़े जा रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई कभी इससे आगे नहीं बढ़ रही। बागूंडी के आस-पास अवैध बजरी के ढेर लगे हैं, लेकिन पुलिस इसके तह तक नहीं पहुंच रही।





No comments:
Post a Comment