Breaking News
recent

केन्द्रीय मंत्री की पीसी में हंगामा, इन्हें भाजपा की ओर से प्रत्याशी नहीं बनाने की मांग पर जबर्दस्ती होटल में घुसे

कोटा। केन्द्रीय संसदीय राज्यमंत्री विजयकुमार गोयल की रविवार को सीएडी सर्किल पर एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में हंगामा हो गया। भाजपा कार्यकर्ता लाडपुरा से पूर्व सांसद इज्यराजसिंह की पत्नी कल्पना देवी को भाजपा की ओर से प्रत्याशी नहीं बनाने की मांग को लेकर जबर्दस्ती होटल में घुस गए। जिस हॉल में गोयल पत्रकार वार्ता कर रहे थे, वहां उप महापौर सुनीता व्यास और लाडपुरा से दावेदारी जता रहे हितेन्द्र शर्मा समर्थकों के साथ नारेबाजी की।

 

Read More: टोंक से सचिन के सामने होंगे यूनुस खान, बीजेपी ने जारी की अपनी आखिरी सूची

 

गोयल के समक्ष पूर्व शहर उपाध्यक्ष राजकुमार माहेश्वरी, क्रांति जैन, देहात महामंत्री चैनसिंह राठौड़ ने आपत्ति जताई। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने गोयल को घेरा बनाकर होटल के पीछे के गेट से निकाला। उनके साथ सांसद ओम बिरला भी थे। उधर, लाडपुरा के मौजूदा विधायक भवानीसिंह राजावत के टिकट कटने की आशंका पर कार्यकर्ताओं ने कोटड़ी रोड पर जाम लगा दिया।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.