गैंगस्टरों का रहता है चुनावी दखल
पुलिस के पास जानकारी, नेताओं के नाम उजागर नहीं
सीकर. अपराधिक घटनाओं के कारण पुलिस सकते में है। जबकि विधानसभा चुनाव में गैंगस्टरों की दखलअंदाजी अलग से सामने आ रही है। सुरक्षा को लेकर कई जनप्रतिनिधि पुलिस तक पहले भी पहुंचे हैं। लेकिन, इनके नाम अभी तक पुलिस ने उजागर नहीं किए हैं। एेसा ही एक वाकिया फिर एक बार सामने आया है। इसमें चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के डर से पासा एक्ट में बंद किया गया और एक बदमाश जेल के अंदर बैठा लगातार फेसबुक पर चुनाव संबंधी पोस्ट डाल रहा है। इसमें कुछ नेताओं के समर्थन व कइयों का विरोध करने की पोस्ट है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले दो पार्टी नेताओं को आनंदपाल गिरोह से जुड़ा अपराधी चुनाव नहीं लडऩे की चेतावनी दिलवा चुका है। इनमें एक नेता को पुलिस द्वारा गार्ड की सुरक्षा भी दी गई थी। इन नेताओं का कहना था कि धमकी मिलने के बाद इनको सुरक्षा का खतरा है। इसके बाद पुलिस ने इनकी सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से दिखवाया गया था। इसके अलावा भी गैंगस्टर के गुर्गों की सक्रियता वार्ड पार्षद से लेकर सरपंच तक के चुनावों में पुलिस के सामने आ चुकी है।
हालांकि उनको पाबंद भी किया गया था. लेकिन लिखित में शिकायत और गवाह के अभाव में इनके खिलाफ कभी ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाने से इनके हौसले अभी भी बुलंद बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि शेखावाटी क्षेत्र से जुडे़ एेसे कई गैंगस्टरों के नाम हैं। इनकी दहशत यहां की पुलिस के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी सताती रही है।
किसकी है शह
पासा एक्ट में जेल में बंद फतेहपुर के गैंगस्टर अजय रिणवां की फेसबुक पर चुनाव प्रचार की पोस्ट से पुलिस सकते में है। यह पता लगाया जा रहा है कि सलाखों के पीछे होने के बाद भी वह किसकी शह पर मोबाइल का उपयोग कर रहा है। जबकि गत महीनों पहले ही फतेहपुर के रिणवां को जेल से बाहर आने से रोकने के लिए उस पर पासा एक्ट का फंदा फैंका गया था। क्योंकि पुलिस को डर था कि बाहर होने पर वह चुनाव के दौरान दहशत फैला सकता है।
& इस चुनाव के दौरान अभी तक किसी जनप्रतिनिधि ने लिखित में शिकायत नहंीं दी है। हालांकि एक को सुरक्षा व्यवस्था पहले से दी हुई है। यदि गैंगस्टर फेसबुक के जरिए जिले के चुनाव संबंधित पोस्ट डाल रहा है तो मामले को गंभीरता से दिखवाया जाएगा।
प्रदीप मोहन शर्मा,
पुलिस अधीक्षक सीकर
डेमो पिक्स





No comments:
Post a Comment