Breaking News
recent

दावों की खुली पोल, लिविंग इंडेक्स में पिछड़ा जयपुर

जयपुर। बिजली की सुचारू आपूर्ति में व्यवधान होने के कारण रहने लायक शहरों की सूची (लिविंग इंडेक्स) में जयपुर शहर की रैंकिंग आगे नहीं बढ़ पा रही है। इस इंडेक्स में जयपुर शहर 30 नंबर पर आ चुका है। इसके लिए विद्युत सप्लाई भी निर्धारित मानक में शामिल है, जिसमें 80वां नम्बर रहा है।
आंकलन में पाया गया कि यहां विद्युत सप्लाइ बाधित हो रही है। कई इलाकों में तो नियमित तौर पर विद्युत कटौती होती रहती है। इसमें तकनीकी खामी भी कारण बताया गया है। जयपुर डिस्कॉम का दावा है कि सप्लाई से ज्यादा बिजली उपलब्ध है और चौबीसों घंटे बिजली दी जा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि शहर में अघोषित बिजली कटौती अब भी खत्म नहीं हुई है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले केन्द्र सरकार ने रहने लायक शहरों की सूची जारी की थी। इसमें देश में जयपुर का 30 वां स्थान था। इसमें घर के नजदीक सुविधाओं में 83, विद्युत सप्लाइ में 80वां नम्बर रहा। इसके बाद से डिस्कॉम का प्रयास रहा कि विद्युत सप्लाइ में बाधा पूरी तरह खत्म हो लेकिन अभी फील्ड में पूरी तरह सफलता नहीं मिली है।
विद्युत आपूर्ति इंडेक्स में यह :

शहर में उद्योगों और सेवाओं के लिए गुणवत्तायुक्त (कम वोल्टेज उतार-चढ़ाव) विद्युत सप्लाई की जरूरत है। इसमें विद्युत कनेक्शन और बिजली सप्लाई में व्यवधान दोनों का आंकलन है। किसी भी सेवाओं में सप्लाई के कारण व्यवधान होने से भी लिविंग इंडेक्स प्रभावित होता है।

यह है जरूरत :
चौबीसों घंटे विद्युत आपूर्ति के कंसेप्ट पर काम होना है। विद्युत सप्लाई में बाधा का पता करने के लिए अलग से प्रभावी मॉनिटरिंग सिस्टम की जरूरत है। मॉनिटरिंग रूम से परेशानी का पता कर उसे दूर कर सकें, ऐसा सिस्टम कारगर तरीके प्रभावी करना है।

तकनीक खामी आ जाए तो अलग मामला है, अन्यथा जयपुर शहर में चौबीसों घंटे विद्युत सप्लाई हो रही है। सुधार तेजी से हुआ है, अघोषित कटौती नहीं कर रहे हैं। किसी भी तरह की रैकिंग में विद्युत सप्लाई बाधक नहीं बनेगी।
आरजी गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जयपुर डिस्कॉम

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.