सरदारशहर.
किसानों के संघर्ष के बाद कृषि उपज मण्डी में सोमवार से शुरू हुआ मूंगफली खरीद केन्द्र में धीरे-धीरे रफ्तार बढ़ रही है। गुरुवार को 25 किसानों ने अपनी मूंगफली की तुलाई करवाई। बुधवार शाम को 80 और किसानों को टोकन दिए गए।
अब कुल मिलाकर 190 किसानों को टोकन जारी हो चुके हैं। अक्टूबर माह में तहसील क्षेत्र के सात हजार 18 2 किसानों ने मूंगफली की तुलाई के लिए पंजीयन करवाया था। पंजीयन के बाद देरी से शुरू हुए खरीद केन्द्र के कारण किसान बुवाई सहित अन्य कार्यो में व्यवस्थ हो गए जिसके कारण मूंगफली तुलाई के लिए किसानों की संख्या कम आ रही है।
जैसे जैसे किसान खेती के कार्य से मुक्त हो रहे हंै वैसे-वैसे किसान अपनी मूंगफली की तुलाई के लिए खरीद केन्द्र पहुंच रहे हैं। कई किसानों ने तो पहले ही कम दामों में मूंगफली बेच दी जिसके कारण किसानों को एक हजार रुपए प्रति विक्वंटल का नुकसान हुआ है।
किसानों ने बताया कि एक किसान से मात्र 24 क्विंटल 8 5 किलों मूंगफली की खरीद की जा रही है। सरकार का यह पैमाना किसान विरोधी है। सरकार को प्रति बीघा के हिसाब से मूंगफली की खरीद की जानी चाहिए। कम मात्रा में मूंगफली खरीद कर सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। वही तहसील क्षेत्र में काली टीकी वाली मूंगफली की अधिक पैदावार है। जिसकी खरीद नहीं की जा रही है। जिसके कारण किसानों को भारी परेशानी हो रही है।
पहले किसान खरीद केन्द्र पर मूंगफली लाता है। यहां आने पर मूंगफली रिजेक्ट कर दी जाती है। जिसके कारण किसानों को लाने ले जाने का खर्च भी वहन करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि सभी प्रकार की मूंगफली की खरीद की जानी चाहिए। किसान तो मूंगफली में काली टीकी लगाता नहीं यह तो कुदरत का खेल है। सरकार को इस पर भी विचार करना चाहिए। तारानगर क्रय विक्रय सहकारी समिति के मुख्य व्यवस्थापक मदनलाल शर्मा ने बताया कि धीरे-धीरे किसानों की संख्या बढ़ रही है। एक दो दिनों में रफ्तार बढ जाएगी।
26 किसानों ने बेची मूंगफली
सुजानगढ़. कृषि उपजमंडी समिति स्थित मूंग-मूंगफली खरीद केंद्र में गुरुवार को किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे। खरीद केंद्र प्रभारी मुख्य व्यवस्थापक सुनील मांडिया ने बताया कि गुरुवार को 60 टोकन ऑनलाइन जारी हुऐ। जिनमें से शाम तक 50 किसान पहुंचे। इनमें से 26 किसानों की मूंग-मूंगफली की तुलाई हो सकी। मंडी में जगह-जगह मूंगफली की ढेरियां लगी हुई हैं। किसान इंतजार कर रहे हैं।





No comments:
Post a Comment