Breaking News
recent

चोरी का हुआ खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार, एक अभी तक फरार, बरामद हुआ चोरी का सामान

विनोद चावड़ा / फतेहनगर. फतेहनगर थाने में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरो‍पियाेें को गिरफ्तार क‍िया। राजसमंद जिले के रेलमगरा तहसील में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को तोड़ कर उसमें रखे पैसे चोरी करने के मामले में जेल में बंद गिरोह का मुख्य सरगना नारायण पिता रामलाल बुनकर निवासी रावतिया थाना भोपालसागर हाल मुकाम सनवाड़ सनसिटी को राजसमंद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर मावली न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड पर लिया। जिसमें आरोपित से सनवाड़ सर्कल से दरीबा रोड़ पर स्थित टेन्सन रेडिमेड दुकान से चोरी करना कबूला पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने चोरी में शामिल दो साथियों के नाम भी उजागर किए इस पर थानाधिकारी गोपाल लाल शर्मा ने आरोपित को पकडऩे के लिए टीम गठित की। जिसमें एएसआई भंवर सिंह, बीट प्रभारी जयसिंह ने चोरी में शामिल पिन्टू पिता मनोहरलाल प्रजापत निवासी भोपालसागर को गिरफतार किया। जिससे पुलिस ने 16 जिन्स पेन्ट,11 शर्ट, 3 लोअर बरामद किए। जबकि तीसरा आरोपित राकेश पिता बंशीलाल तेली निवासी भोपालसागर जिला चित्तौडग़ढ़ फरार चल रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपित से 10 पेन्ट,10 शर्ट, एलईडी, होम थियेटर, 4 स्पीकर बरामद किए। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपित ने चित्तौडग़ढ़ में एटीएम तोडऩे की वारदात को स्वीकार किया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.