Breaking News
recent

कोटा का युवक लक्ष्मणगढ़ के होटल में मिला था गर्लफ्रेंड से...सुबह मिला इस हाल में....

कोटा. कोटा निवासी एक युवक का शव रविवार को लक्ष्मणगढ़ कस्बे में सीकर रोड स्थित होटल में मिला है। युवक ने रात को सोने से पहले अपनी पहचान की एक युवती को फोन कर उसे सुबह जल्दी जगा देने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद जब युवक ने युवती का फोन रिसिव नहीं किया और सुबह वह होटल पहुंची तो उसे मरा पाया। मृतक कोटा ससंबंधित युवती को लेने लक्ष्मणगढ़ गया था।

धनतेरस पर इन शुभ चौघडिय़ों में करें खरीदारी...

लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी रामरूप मीणा ने बताया कि कोटा के बजरंग नगर में रेलवे हाऊसिंग सोसायटी का रहने वाला 19 वर्षीय मोहम्मद मोनिस लक्ष्मणगढ़ के ही एक कॉलेज में पढऩे वाली युवती से मिलने शनिवार सुबह लक्ष्मणगढ़ आया था। यहां मोनिस ने होटल में किराए पर कमरा लिया था। कुछ देर बाद युवती भी उससे मिलने होटल चली गई। दोनों शाम तक एक साथ रहे साथ ही खाना खाया। इसके बाद रविवार सुबह एक साथ कोटा जाने की बात कहकर युवती वहां से चली गई थी। जाते समय मोनिस ने ही सुबह जल्दी फोन कर उसे जगाने को कहा था। लेकिनए फोन रिसिव नहीं करने पर युवती होटल पहुंची।

कोटा में यातायात पुलिस ने किया बड़ा फेरबदल.... बाजार जाएं तो पढ़ ले पहले ये खबर...
यहां अंदर से कमरा बंद होने पर उसने होटल मैनेजर को साथ लिया। इसके बाद होटल कार्मिकों की मदद से कमरे का गेट तोड़ा गया तो मोनिस अंदर बैड पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिसको राजकीय अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

करोड़ों के बंगले की बात नागवार गुजरी तो विधायक गुंजल समर्थकों ने कर दी हद पार....

कैसे हुई मौत .. .?
युवक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक आना माना जा रहा है। लेकिनए एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

OMG.... कोटा के आसमां में दिखे खजूर के पेड़, उडऩे लगी मछलियां....

फिलहाल जयपुर रहने वाले मोनिस के चाचा मोहम्मद शादिक द्वारा दर्ज मृग रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि घटना के बाद युवक व युवती के कमरे की तलाशी भी पुलिस ने ली है। लेकिन दोनों ही जगहों से कोई संदिग्ध वस्तु या सुराग पुलिस को नहीं मिला है।

कोटा में हुए माइन्स अटैक को कुछ ऐसे देखते रहे लोग... क्या आपने देखा..?....

दो बार आ चुका है युवक

लक्ष्मणगढ़ पुलिस के अनुसार युवती तथा मोनिस कोटा में पड़ोसी रहे हैं। बाद में मोनिस का परिवार कोटा में दूसरी जगह शिफ्ट हो गया। दोनों कई बार आपस में मिलते थे। युवक इससे पहले भी दो बार लक्ष्मणगढ़ आ चुका था। मोनिस के माता-पिता दो दिन पहले ही धार्मिक यात्रा करने सोदिया के लिए रवाना हुए थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.