-श्रीकरणपुर पहुंची राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा, जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
श्रीकरणपुर. राजस्थान पत्रिका की जागो जनमत यात्रा गुरुवार को यहां पहुंची। रेलवे फाटक के निकट हुए कार्यक्रम में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक किया और फेक न्यूज के बारे में जानकारी दी। मौके पर लागों ने अनिवार्य मतदान की शपथ ली। पत्रिका प्रतिनिधियों ने इलाके के विकास से जुड़ा जन एजेंडा 2018-2023 नागरिकों ने सामने रखा। इसके लिए नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं को हल करने की मांग की।
मंत्री बनाने वाले इलाके का भी नहीं हुआ विकास
लोगों ने कहा कि पिछले कई चुनावों में इलाके के विधायक को राज्यमंत्री का दर्जा मिला। लेकिन समस्याओं का निराकरण कोई नहीं करवा सका। विकास के नाम पर उन्होंने महज अपना घर ही भरा है। इससे लोगों में निराशा है। लोगों ने यह भी कहा कि इलाके में सड़क, बिजली व स्वच्छता पर करोड़ों रुपए खर्च हुए लेकिन इनमें भी जमकर भ्रष्टाचार भी जमकर हुआ।
नागरिकों ने राजकीय चिकित्सालय में महिला रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों की नियुक्ति करने, पंजाब से नहरों में आ रहे केमिकल युक्त दूषित पानी पर रोक लगाकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, कृषि प्रधान इलाका होने के मद्देनजर पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध कराने, राजकीय महाविद्यालय का भवन निर्माण शीघ्र करने, ज्ञान ज्योति महाविद्यालय का सरकारीकरण करने, श्रीकरणपुर-रायसिंहनगर मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन, खेल स्टेडियम का निर्माण करने, तीन साल पहले स्वीकृत एफएम रेडियो चैनल शुरू कराने, सीमा क्षेत्र के गांव नग्गी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने व गंदे पानी की निकासी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
मौके पर केवल सिंह, पूर्व पार्षद अशोक गरूड़ा, पार्षद शेरसिंह खटीक, साहिल शर्मा , नरेश गोयल, हरिओम गुप्ता, ओम पाहवा, अजय ग्रोवर, नितिन कंबोज, बलकरण सिंह, हरजीत गिल, पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता, संदीप सेठी, राकेश अग्रवाल, शशिभूषण भास्कर, हैप्पी रस्सेवट व पवन कटारिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इलाके की समस्याओं पर प्रकाश डाला।





No comments:
Post a Comment