बीकानेर. पीबीएम अस्पताल में मंगलवार दोपहर को एक किशोरी बदहवास हालत में मिली। किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने किशोरी को जनाना अस्पताल में भर्ती करा दिया है वहीं इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता के बयान नहीं होने से पुलिस उसके साथ हुए घटनाक्रम पर कुछ भी बोलने से बच रही है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के साथ ही बुधवार को बालिका का मेडिकल कराने का निर्णय किया है। सीआइ सुभाष बिजारणिया ने बताया कि नाबालिग बालिका पीबीएम के जनाना अस्पताल में उपचाराधीन है। प्रथम दृष्टया आशंका है कि बालिका के साथ कुछ न कुछ गलत जरूर हुआ है। पीडि़ता और उसकी वृद्ध परिजन के बयान नहीं हुए हैं। पीडि़ता के परिजनों ने भी कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।
मंदबुद्धि बताई जा रही है नाबालिग
सीआइ बिजारणिया ने बताया कि ६० वर्षीय एक वृद्धा मंगलवार दोपहर अपनी नाबालिग पोती के साथ किराए पर टैक्सी में सवार होकर पीबीएम अस्पताल पहुंची थी। टैक्सी चालक वृद्धा को उतारकर नाबालिग को कहीं ले गया। करीब दो घंटे बाद टैक्सी चालक उसे वापस छोड़ गए तब नाबालिक बदहवास थी। पीडि़त मंदबुद्धि भी बताई जा रही है।





No comments:
Post a Comment