मुकेश हिंगड/उदयपुर. जिले की आठ में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाने को लेकर कांग्रेस में माथापच्ची हो रही है। कांग्रेस ने पहले चरण में पांच सीटों पर नाम तय कर दिए हैं और सूची तैयार हो चुकी है लेकिन दीपावली के बाद ही इसकी घोषणा की जाएगी। बड़ी बात यह है कि पूर्व शिक्षा मंत्री दयाराम परमार के नाम पर पहली सूची में मुहर नहीं लग पाई है।
कांग्रेस की नई दिल्ली में दीपावली बाद होने वाली बैठक में उदयपुर ग्रामीण, खेरवाड़ा व मावली विधानसभा को लेकर मंथन किया जाएगा। प्रत्याशी तय होने में देरी का कारण दावेदारों की लम्बी फेहरिस्त होना है। सर्वाधिक दावेदार मावली में है। पार्टी पशोपेस में है कि टिकट घोषणा के बाद शेष दावेदारों का रुख क्या रहेगा। वैसे यह भी तय किया गया कि पैनल में एक से ज्यादा नाम वाले क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों पर मुहर दीपावली के बाद ही लगाई जाएगी। इधर सूची जारी होने में देरी से अभी अधिकतर दावेदार जयपुर या नई दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
READ MORE : पढ़िए...कैसे 25.2 प्रतिशत लोग बेवजह यूं ही हो जाते है धूम्रपान के शिकार
तीन सीटों पर बहुत कुछ देखेगी पार्टी
पार्टी ने मावली, खेरवाड़ा व उदयपुर ग्रामीण सीट के नाम को फाइनल करने के लिए जोड़-बाकी कर ली है। पार्टी जिताऊ, मजबूत प्रत्याशी उतारेगी, इसमें उसकी पार्टी में सक्रियता, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर पकड़, जनता में पैठ को परखा जाएगा। पार्टी अपने सर्वे, संगठन की ओर से भेजे नाम को देखकर ही अंतिम निर्णय करेगी।
---
दावेदारों को सूची जारी होने का इंतजार
वैसे कांग्रेस में अलग-अलग सीटों से दावेदारी करने वालों को अधिकृत रूप से सूची जारी होने का इंतजार है। सूची जारी होने के बाद कुछ सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध होगा और उसको लेकर भी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है, नाराज को मनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी दी गई है। बताते है कि यहां से नहीं मानने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांड व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट तक से बात कराकर समझाया जाएगा ऐसी रणनीति भी बनाई जा रही है।
READ MORE : घर—घर जाकर दे रहे वीवीपेट वोटिंग मशीन की जानकारी ...आप भी जाने प्रक्रिया...
इनके नाम तो तय पर सूची दीवाली बाद
- उदयपुर शहर : पार्टी ने डॉ. गिरिजा व्यास के नाम को तय किया है। यहां भी अन्य युवा दावेदार भी थे, लेकिन गिरिजा के नाम के बाद वे मायूस जरूर है, लेकिन उनको सूची का इंतजार है।
- सलूंबर : यहां से कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा का नाम तय किया। वैसे वहां रघुवीर की पत्नी पूर्व विधायक बसंती का नाम था लेकिन पार्टी ने रघु को चुनाव लडऩे को कहा है।
- वल्लभनगर : पूर्व विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत का नाम तय किया है, वहां पर गजेन्द्र के अलावा उनके भाई देवेन्द्र सिंह शक्तावत व रिश्तेदार कुबेर सिंह ने दावेदारी की थी।
- गोगुंदा : पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया का नाम तय, बड़ी बात यह है कि इस सीट पर कोई मजबूत दावेदार नहीं है, लम्बे समय से गरासिया ही पार्टी के प्रत्याशी बने।
- झाड़ोल : पार्टी ने निवर्तमान विधायक हीरालाल दरांगी का नाम तय किया है, पार्टी ने इनको रिपीट किया है, वहां वैसे पूर्व विधायक के बेटे सुनीज भजात भी दावेदारी कर रहे थे।
--
बची सीटों पर ये लगा रहे जोर
- उदयपुर विधानसभा ग्रामीण : सज्जन कटारा, विवेक कटारा, शारदा रोत, मोहन भील, शंकर मीणा, लालूराम मीणा
- खेरवाड़ा विधानसभा : दयाराम परमार, बंशीलाल मीणा, सविता मीणा
- मावली विधानसभा : पुष्कर लाल डांगी, जगदीश राज श्रीमाली, गोवर्धन सिंह चौहान, जीतसिंह चुंडावत, नरेन्द्र जैन, सुरेश सुथार, राजकुमार श्रीमाली, कामिनी गुर्जर





No comments:
Post a Comment