चित्तौडग़ढ़. विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कांग्रेस व भाजपा दोनों प्रमुख राजनीतिक दल प्रत्याशियों के प्रचार को गति देने की रणनीति तैयार करने में लगे है। कांग्रेस व भाजपा दोनों के प्रदेश संंगठनों ने जिला संगठन व प्रत्याशियों से चुनाव में क्षेत्र किन नेताओं की बैठक कराना चाहते इस बारे में जानकारी मांग ली है। प्रत्याशियों की मांग एवं नेताओं की उपलब्धता व राजनीतिक प्राथमिकता के आधार पर दौरे तय किए जाएंगे। भाजपा नेताओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का २६ नवंबर का भीलवाड़ा दौरा तय होने से चित्तौैड़ आना मुश्किल मान अन्य नेताओं की मांग की है। सभाओं के लिए सबसे अधिक मांग राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हो रही है। भाजपा नेताओं ने जिले में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, नितीन गड़करी, राजनाथ सिंह व कुछ माह पूर्व भाजपा में शामिल नेता किरोड़ीलाल मीणा की सभाएं कराने की मांग भेजी है। भाजपा संगठन ३ दिसम्बर को भदेसर क्षेत्र के अनगढ़ बावजी में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा की तैयारी में भी लगा हुआ है। इसी तरह कांग्रेस संगठन ने जिले में पार्टी प्रत्याशियों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की सभाएं कराने के प्रस्ताव दिए है। पार्टी ने जिले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्रसिंह हुुड्डा, पंजाब के मंत्री नवजोतसिंह सिद्धू, कांग्रेस नेता राज बब्बर आदि की सभाएं कराने की मांग भी भेजी है।
..........................
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत चित्तौडग़ढ़ आएंगे
चित्तौडग़ढ़. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को चित्तौडग़ढ़ आएंगे। गहलोत सुबह 10 बजे शहर के गोरा बादल स्टेडियम में चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जिला व शहर कांग्रेस के पदाधिकारी शुुक्रवार को सभा की तैयारियों में लगे रहे। सभा में चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन शामिल होंगे।





No comments:
Post a Comment