Breaking News
recent

अलवर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाया फेक न्यूज का समझना, मतदान करने का भी दिया संदेश

अलवर. राजस्थान पत्रिका के अभियान ‘ मेरा वोट मेरा संकल्प ’ के तहत बुधवार शाम को नंगली सर्किल पर विधानसभा चुनाव में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने और फेक न्यूज से दूर रहने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का मंचन हैल्पिंग हैंडस की युवा टीम की ओर से किया गया।

इस नाटक को देखने काफी संख्या में लोगों का हुजूम जमा हो गया। इस नुक्कड़ नाटक में संगीत पक्ष साबिर क्लासेज के विद्यार्थियों ने संभाला। नुक्कड़ नाटक के बाद युवाओं ने देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत भी गाए।

युवा कलाकार शाहरूख खान के निर्देशन में हुए नुक्कड़ नाटक की शुरुआत भारत माता की जय...के जयघोष से हुई। युवा कलाकारों ने सोशल मीडिया पर आने वाली फेक न्यूज व संदेशों के बारे में बताया और इनके खतरों से अपने संवादों के माध्यम से बताया।

इस नाटक में झूठे संदेशों से मॉब लींचिंग, साम्प्रदायिक तनाव और किसी के प्रति दुर्भावना रखने की जानकारी दी गई। इस नाटक का निर्देशन जितेन्द्र साबिर ने किया जो माइक से देश भक्ति के नारे लगा रहे थे। इस नाटक में विधानसभा चुनाव में मतदान करते समय बिना किसी लालच व बहकावे में आए मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस नुक्कड़ नाटक को देखने लोग परिवार सहित आए।

ये थे कलाकार

शाहरूख खान, कृति अदलक्खा, भारत बाली, राजविन्दर कौर, विमला, मोनिका धार, अनिकेत खंडेलवाल, सर्वेश, सोमेश, पिंटू, अभिेषक अरोड़ा, आदित्य चौहान, सक्षम, युवराज गुप्ता, कार्तिक सैनी, अविनाश मीणा, पवन, जेडी सोनी, कार्तिक सैनी, हेमंत, यश जांगिड़, कुलदीप, आयुष मीणा, स्वेता, शुभम, आंचल, निकिता, सार्थक, रोहित, गौरव भाटिया, मोनू व श्याम सुंदर, आंचल, निकिता, मदन, रघुराज, नरेन्द्र जैसवाल, आकाश, करण, संतोष, पुरुषोत्तम, प्रवीन, कपिल, यमन व प्रज्लवल है।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हमने लोगों को मताधिकार करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हम इस मकसद में पत्रिका के साथ कामयाब होंगे। यह एक शानदार प्रयास है।
शाहरूख, युवा

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हमने लोगों को मताधिकार करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हम इस मकसद में पत्रिका के साथ कामयाब होंगे। यह एक शानदार प्रयास है।
शाहरूख, युवा

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हमने सभी को सोशल मीडिया पर आने वाली सभी पोस्टों को बिना सोचे-समझे पोस्ट नहीं करने से रोकने के लिए नाटक तैयार किया है।
कृति अदलक्खा।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हम लोगों को कह रहे हैं कि वे घर पर बैठे ही नहीं रहे, वे सभी वोट देने आवश्यक रूप से जए। इसमें हमें सफलता मिलेगी।
भवानी



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.