Breaking News
recent

धनतेरस पर बाजार हुआ गुलजार

अनूपगढ/केसरीसिंहपुऱ. धनतेरस पर सोमवार को बाजार गुलजार रहा। सुबह करीब दस बजे से शुरू हुआ खरीदारी का दौर पूरा दिन अनवरत जारी था। इलेक्ट्रोनिक आइटम, कपड़े, गहने और बिर्तन की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीददारी की।

दुकानदारों ने बतया कि धनतेरस के दिन नई वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग सोने चांदी के जेवरात, बर्तन, एलईडी, फ्रिज आदि की खरीद करते हैं तथा दुकानदार भी अच्छी बिक्री की आस में ग्राहकों को सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं।
धनतेरस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग गांवों से भी कस्बे के बाजार में सामान खरीदने के लिए पहुंचे।

इसी प्रकार केसरीसिंहपुर के बाजार में भी धनतेरस पर जमकर खरीदारी हुई। सबसे अधिक ग्राहक मनिहारी,बर्तन इलेक्ट्रॉनिक व ज्वैलरी की दुकानों पर पहुंचे। कस्बे सहित आसपास के इलाके से भी ग्राहक बाजार खरीददारी के लिए पहुंचे।

बर्तनों मनिहारी की दुकानों पर ग्राहकी तेज रही। बापू बाजार, तह बाजारी, कपड़ा मार्केट में भी दुकानों पर सजावट की गई। लोगों ने टीवी फ्रिज के अलावा फर्नीचर की खरीद की ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.