बांदीक ुई. शहर के बसवा रोड स्थित गोपाल भक्ति आश्रम में चल रहे गोपाल महायज्ञ में श्ुाक्रवार को जन सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। यज्ञ के समापन पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में पूर्णाहूति दी एवं भण्डारे में पंगत लगाकर प्रसादी ग्रहण की। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंच पूजा-अर्चना करना शुरू कर दिया। जो यह क्रम देर शाम तक जारी रहा। महिलाओं ने यज्ञशाला के परिक्रमा लगाकर मन्नत मांगी। कार्तिक मास क ा उपवास रखने वाली महिलाओं ने कथा सुनी। महाण्डलेश्वर दयालदास के सानिध्य में शुरू हुए यज्ञ में गिर्राजप्रसाद टीटी, श्याम खण्डेलवाल, पं.मोहन शर्मा, डॉ.रमेशचंद शर्मा व सूरदास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवाई। महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जयघोष एवं भजनों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान राधाकृष्ण की आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई। संत दयालदास ने अन्य संतों को दक्षिणा दी। इस मौक े पर एडवोकेट आनंद शर्मा सुनील शर्मा, महेश नांगल, प्यारेलाल सैनी, कैलाश सैनी गोपालसिंह कल्याणवत, बाबूलाल शर्मा, रमेशचंद शर्मा, रामस्वरूप आचार्य सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। (नि.स.)
कार्तिक पूर्णिमा पर दान से मिलता है सौ गुणा फल-महंत
मेहंदीपुर बालाजी. कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को सिद्धपीठ घाटा मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत किशोरपुरी ने कई धार्मिक अनुष्ठान तथा मुक्त हस्त दान पुण्य किया।
महंत ने सर्वप्रथम भगवान श्रीहरि विष्णु तथा तुलसी के पौधे की मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा अर्चना की। जहां महंत ने कहा कि कार्तिक मास में धार्मिक कार्य विशेष रूप से किए जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को ही देव दीपावली कहा जाता है।
कार्तिक मास को धर्म-कर्म और पुण्य का मास कहा जाता है। सामान्य दिनों में एक हजार बार गंगा स्नान से प्राप्त होने वाला फल कार्तिक माह में सूर्योदय से पूर्व किसी भी नदी में स्नान करने से प्राप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर दान पुण्य करने का बड़ा महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन जो भी दान दिया जाता है उसका कई करोड़ों गुना फल प्राप्त होता है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान, दीप दान, हवन, यज्ञ करने से सांसारिक पापों से मुक्ति मिलती है। पारिवारिक शांति और संतुष्टी चाहते हैं तो इस पूर्णिमा पर शिव की आराधना अवश्य करें।
कार्यक्रम में दौसा व करौली जिले की आधा दर्जन स्कूलों की करीब आठ सौ बालिकाओं को पंगत लगाकर भोजन कराया गया। इसके बाद महंत ने सभी बालिकाओं को ऊनी वस्त्र, कार्डिगन, स्कूल ड्रेस, प्रसादी व प्रोत्साहन राशि का वितरण किया।
तनाव मुक्त शिविर की शुरुआत
लालसोट. शहर की नेहरू कॉलोनी स्थित गणपति गार्डन में गुरुवार रात्रि को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान मेंं तनाव मुक्त शिविर की शुरुआत हुई। शिविर के उद्घाटन के मौके पर रामायण सीरियल में मंदोदरी का रोल अदा करने वाली डॉ. प्रभा मिश्रा ने कहा कि आज सभी बाहरी प्रदूषण को समाप्त करने की कोशिश में लगे हुए हैं, लेकिन वास्तविक प्रदूषण तो हमारे मन का प्रदूषण है। जब मन का प्रदूषण समाप्त होगा तो बाहरी प्रदूषण स्वत: ही समाप्त हो जाएगा। मन के प्रदूषण से तात्पर्य हमारे अंदर विद्यमान ईष्र्या, द्वेष, नफरत तथा विकारों से हैं।
उन्होंने कहा कि यह जीवन अनमोल है। इसलिए जीवन के हर पल को खुलकर जिएं। आज का मानव ,खुशी, शांति, आनन्द को बाहर ढूंढ रहा हैं,जबकि वास्तविक खुशी, शांति हमारे मन के अंदर हैं। इस खुशी, शान्ति को राजयोग के माध्यम से परमात्मा से सम्बन्ध जोड़कर आसानी से महसूस किया जा सकता हैं। शिविर के उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस बीएम. मीना, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम शर्मा, नगर पालिका के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी, अंजना त्यागी, ललिता बहन व स्थानीय सेवाकेंन्द्र की संचालिका बी.के.जानकी बहन समेत कई जनों ने भी विचार प्रकट किए। नि:शुल्क तनाव मुक्त शिविर का आयोजन 27 नवम्बर तक गणपति गार्डन में जारी रहेगा।(नि.प्र.)
बड़ा कुआं पर अन्नकूट कल
दौसा ग्रामीण. बड़ा कुआं मण्डी रोड स्थित शिव मन्दिर पर रविवार को अन्नकूट प्रसादी आयोजित होगी। इस दौरान भगवान के भोग लगाकर शाम 4 बजे से पंगत प्रसादी वितरित होगी।





No comments:
Post a Comment