Breaking News
recent

कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने से पहले बाड़मेर जिला प्रवक्ता ने दी तीन उम्मीदवारों को हरी झंडी...!

बाड़मेर। सत्ता के सिंहासन के लिए चुनावी मैदान में ताल ठोक चुकी कांग्रेस ने पश्चिमी राजस्थान में मास्टर स्ट्रोक लगाते हुए भाजपा की असमंजस बढ़ा दी है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन कांग्रेस के तीन कद्दावरों ने अपने नामांकन दाखिल करने की तारीख और समय तय कर दिया है। हालांकि भाजपा-कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने अपनी पहली सूची अभी तक जारी नहीं की है। लेकिन, बाड़मेर में कांग्रेस के तीन कद्दावर नेताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की घोषणा कर दी है। इसके लिए इन नेताओं ने सोशल प्लेटफॉर्म पर जनसमर्थन तक मांग लिया है।


बाड़मेर में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मुकेश जैन के मुताबिक पार्टी आला कमान ने बाड़मेर में हेमाराम चौधरी, हरीश चौधरी और मेवाराम जैन को हरी झंडी दे दी है और यही वजह है कि गुड़ामालानी से हेमाराम चौधरी और बायतु से हरीश चौधरी 13 नवम्बर को तो 16 नवम्बर को बाड़मेर से मेवाराम जैन अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इन तीनों ने बाकायदा ज्योतिषी से मुहर्त पुछवाकर समय तय भी कर लिया है, जिस वक्त वह अपना नामांकन भरेंगे।

 

जहां एक ओर दिल्ली में कांग्रेसी उम्मीदवारों पर मंथन जारी है, वहीं प्रदेश के बाड़मेर जिले में कांग्रेस प्रवक्ता ने तीन नेताओं के नामों की घोषणा भी कर दी। बहरहाल पल पल बदलते राजनीतिक समीकरणों में अंतिम सूची आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। वहीं भाजपा इन तीनों विधानसभा इलाकों के लिए दिल्ली की तरफ नजर किए हुए हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस और भाजपा की लिस्ट आने से पहले कांग्रेस जिला प्रवक्ता का यह दावा कितना सच्चा है, ये तो सूची आने के बाद ही पता चल पाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.