Breaking News
recent

बालाजी की नगरी में कर रहे थे ये नापाक काम


पाक व न्यूजीलैंड पर दाव लगाते दो को पकड़ा
सट्टे की कार्रवाई: सीकर के दो सटोरिए सालासर में गिरफ्तार
सीकर/सालासर. सट्टे पर दांव लगवाने के लिए सीकर के सटोरिए अब जिले से बाहर अपना नेटवर्क फैलाने में जुटे हैं। इसका खुलासा सालासर में पकड़ में आए सटोरियों से हुआ है। जो कि, यहां होटल में प्रवासी बनकर रूके हुए थे और सट्टे के अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे। लेकिन, सालासर पुलिस को इनकी भनक लग गई और मौके से दोनों सटोरियों को दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके पर इनसे दो करोड़ १२ लाख रुपए के हिसाब की पर्चियां बरामद की है। इसके अलावा २२ हजार रुपए नकद, २४ मोबाइल, एक लैपटॉप व एलसीडी सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। सालासर थानाधिकारी कश्यप सिंह के अनुसार बुधवार रात न्यूजीलैण्ड व पाकिस्तान के क्रिकेट मैच पर एक होटल में सट्टा लगाए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशन पर संबंधित होटल पर छापा मारा गया तो यहां सट्टा लगावा रहे सीकर निवासी अशोक तथा फलडोली निवासी भवानी सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे सट्टा लगाने के उपकरण व हिसाब-किताब का रिकार्ड बरामद हुआ है। सटोरियों से पूछताछ की जा रही है कि इनके तार कहां-कहां जुडे़ हुए हैं। इसके अलावा यह रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है कि यहां से ये किन-किन लोगों को सट्टे का भाव दे रहे थे। सीकर जिले की सीमा छोडक़र दूसरे जिले में आने के पीछे इनका क्या उदेश्य रहा होगा।
पकडे़ थे सूटकेस
हाइटेक सट्टे के लिए तैयार होने वाले सूटकेस सीकर पुलिस ने पहले भी शहर से बरामद किए हैं। जो कि, बेचान करने वाले दिल्ली से इन्हें खासतौर पर तैयार करवा कर लाते थे। सूत्रों का कहना है कि सख्ताई होने के बाद शहर के सटोरियों ने एेसी गुपचुप जगह तलाश रखी है। ताकि पुलिस की नजर आसानी से उनको खोज नहीं पाए।
होटल मालिक ने दबाई बात
बताया जा रहा दोनों आरोपी कई दिनों से सीकर-लक्ष्मणगढ़ बाइपास रोड स्थित शिवानंद होटल में ठहरे हुए थे। दोनों आरोपी उक्त गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे लेकिन होटल मालिक ने इस बात को दबाकर रखा। ऐसे में होटल मालिक पर भी पुलिस संदेह जता रही है। हालांकि पुलिस ने अभी तक होटल संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की और आरोपियों से पूछताछ जारी है। जानकारी में आया है कि आरोपी भवानी किसी मंदिर में सुरक्षा गार्ड के तौर पर भी तैनात रह चुका है। लेकिन, थानाधिकारी उसे किसी पुजारी की दुकान पर काम करना बता रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.