Breaking News
recent

बीसलपुर पाइप लाइन टूटी, हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा

लवाण . कस्बे में एसबीआई बैंक के सामने बीसलपुर से दौसा जा रही पाइप लाइन के टूटने से हजारों लीटर नीर सड़क पर बह निकला।लाइन से फव्वारा इतना तेज था कि पानी आस-पास के मकानों पर पंहुच गया व ऊपर से गुजर रही बिजली कि लाइन पर भी पानी स्पर्श करने से लाइनों में फाल्ट आ गया। बाद में ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति तो बंद करा दिया। ग्रामीणों बताया कि लाइन में रिसाव होने से करीब डेढ़ घंटे तक पानी सड़क पर बहता रहा और दौसा बस स्टैण्ड तक पंहुच गया। सूचना के बावजूद अभी तक पाइप लाइन को ठीक करने के लिए जलदाय विभाग से कोई भी नहीं पहुंच। पाइप लाइन टूटने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है।

पानी की समस्या पर की चर्चा
बसवा. कस्बे में कांग्रेस कमेटी की बैठक राधाकिशन मीणा की अध्यक्षता में हुई जीसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के महासचिव जी आर खटाणा रहे। प्रवक्ता बाबूलाल शर्मा ने बताया कि बैठक में सगंठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। लोगों ने कस्बे में पानी की समस्या के बारे में विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बूथ स्तर पर कार्यकताओं को जोडऩे के बारे में कहा।
जिला महासचिव रमाकांन्त मिश्रा, अनिल शर्मा, रामकरण भोपा, श्यामसुन्दर व्यास, कुन्दनराम शर्मा, उमराव मीणा, सगीर खां, विजय गुर्जर, नरेन्द्र चांवला, तुलसीराम शर्मा, जितेन्द्र नारद, कमलेश सोडिया, नवल वर्मा, शिम्भू सभापति, सीताराम सुदामा, राधामोहन सोनी, सरपंच मनभरी देवी आदि मौजूद थे।

दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
बांदीकुई. आदिवासी मीणा सेवा की ओर से मीणा समाज का तहसील स्तरीय दीपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार को धनावड़ स्थित चामुण्डा माता मंदिर में तहसील अध्यक्ष रामप्रसाद कोटवाल की अध्यक्षता में मनाया गया। प्रवक्ता राधाकिशन मीणा ने बताया कि बैठक मेंं समाज के पंच पटेलों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। इस मौके पर समाज सुधार के नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्णय किया। सामूहिक विवाह सम्मेलन कराए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समाज के नियमों की पालना के लिए तहसील इकाई बांदीकुई को विशेष जिम्मेंदारी दी गई। (नि.सं.)
समारोह 11 को (महुवा): यहां अग्रवाल सम्मेलन संस्थान द्वारा 11 नवम्बर सुबह 9 बजे अध्यक्ष ओमप्रकाश गहनोली की अध्यक्षता में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आदर्श विद्या मंदिर परिसर में होगा। संस्थान के महामंत्री बनवारी लाल ने बताया कि समारोह में अग्रवाल समाज के लोग अपने परिवार के साथ पहुंचेंगे। अन्नकूट प्रसादी का भी आयोजन रखा गया है।

तहसीलदार ने लिया जायजा
नांगल राजावतान . उपखण्ड के ग्राम पंचायत बड़ागांव की ढाणी चूडियास्या वाली में छप्परपोश घर में लगी आग की घटना के बाद रविवार को तहसीलदार ने घटना स्थल का जायजा लेकर गिरदावर व पटवारी को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद रैगर, गिरदावर योगेश चंद शर्मा सहित हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से जानकारी ली।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.