Breaking News
recent

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अलवर रैली की तैयारियां शुरु, अविनाश राय खन्ना ने किया भूमि पूजन, यहां होगी पीएम की रैली

अलवर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में अपने चुनावी प्रचार का आगाज राजस्थान के सिंहद्वार अलवर से करेंगे। प्रधानमंंत्री मोदी अलवर के बुद्ध विहार स्थित मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। मोदी की सभा की तैयारियों को लेकर प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना मंगलवार को पहुंचे, यहां उन्होंने सभा स्थल पर भूमि पूजन किया और जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि 25 तारीख को अलवर में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की सभा एतिहासिक होगा, इसमें जिले की सभी 11 विधानसभाओं से करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री की कुल 10 सभाएं होंगी, दूसरी ओर भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अग्रणी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को अलवर आएंगे। इस दिन वे अलवर, मुण्डावर व किशनगढ़ में सभाओं को संबोधित करेंगे। अविनाश राय खन्ना ने बताया कि पार्टी इन दोनों रैलियो की तैयारियों में जुटी है। इस दौरान भाजपा के अलवर शहर से प्रत्याशी संजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय नरूका, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.