Breaking News
recent

धरियावद रोड पर एक किलोमीटर तक होने लगा अतिक्रमण

-नगरपरिषद की ओर से लगाए गए पौधे भी किए जा रहे नष्ट
प्रतापगढ़. प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगने के साथ ही शहर में सडक़ के किनारों पर बेशकीमती भूमि पर अतिक्रमण शुरू हो गया है। अतिक्रमण करने के लिए गुमटियों का सहारा लिया जा रहा है। यहां धरियावद रोड पर एक किलोमीटर तक अतिक्रमण हो रहा है। अतिक्रमियों की ओर से धरियावद नाके से मिनी सचिवालय मार्ग पर दो दिनों में रातोंरात कई गुमटियां खड़ी कर दी गई है।
जिम्मेदारों का नहीं कोई ध्यान
मिनी सचिवालय जाने वाले इस मार्ग पर रोजाना जिला कलक्टर सहित जिले के सभी बड़े अधिकारी गुजरते हैं लेकिन अब तक किसी का भी इस और ध्यान नहीं जा रहा है। इधर, जिम्मेदार महकमों ने भी जाने-अनजाने चुप्पी साथ रखी है। नगरपरिषद आयुक्त को जब इस सम्बंध में जानकारी चाहने के लिए फोन लगाया गया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।
रह जाता हमेशा का दर्द
शहर में हर बार यही होता है। अतिक्रमी धीरे-धीरे किसी सडक़ के किनारे अतिक्रमण कर अपनी गुमटियां रख देते हैं। जिस पर कोई ध्यान नहीं देता। समय बीतने के साथ ये स्थायी हो जाते हैं और बाद में इन्हें हटाना काफी मुश्किलभरा साबित होता है।
किराए पर देकर वसूलते हैं किराया
शहर में कई अतिक्रमी ऐसे हैं जो अपनी गुमटी किसी भी सडक़ के किनारे लगा देते हैं और बाद में इन गुमटियों को किराए से दे देते हैं। इसकी एवज में मोटा किराया भी वसूला जाता है। जानकारी के अनुसार अतिक्रमी गुमटी को पहले सडक़ों के किनारों रख बाद में इन्हे किराए पर देते हंै। शहर में चल रहे इस अवैध कारोबार की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
रस्सियां व पाइप बांध कर जगह बुक
धरियावद नाके से मिनी सचिवालय तक की एक किलोमीटर की जमीन पर अतिक्रमण करने के लिए कई लोगों ने गुमटियां रख दी हैं। वहीं कई लोगों ने यहां लगे ट्री गार्ड से रस्सियां और पाइप आदि बांधकर और तिरपाल लगाकर अतिक्रमण के लिए जगह बुक कर दी है।
कर दिए गई पौधे नष्ट
नगरपरिषद की ओर से शहर को सुन्दर व हरा भरा बनाने के लिए मिनी सचिवालय मार्ग पर दोनो तरफ पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा के लिए सीमेन्ट्रेट ट्री गार्ड लगाए थे, लेकिन अतिक्रमियों ने अतिक्रमण के चक्कर में कई ट्री गार्ड तोडकऱ पौधों के ऊपर ही गुमटियां रख दी।
...................................................
करेंगे कार्रवाई
यदि किसी ने आम सडक़ के किनारे पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया है तो उसे दिखवाया जाएगा। अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई कर उसे हटाया जाएगा।
हेमेन्द्र नागर, अतिरिक्त जिला कलक्टर, प्रतापगढ़



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.