Breaking News
recent

सडक़ हादसे में किसान की मौत

सादुलशहर. सरदारपुराजीवन.

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मार्ग पर शनिवार को सडक़ हादसे में खेत से घर लौट रहे किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर सादुलशहर थाना के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सोहन लाल पहुंचे तथा शव को सादुलशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया। सहायक उपनिरीक्षक सोहन लाल ने बताया कि घटना सायं करीब ४ बजे की है, हनुमानगढ़ की ओर से ग्रीट से भरा ट्रॉला श्रीगंगानगर की ओर आ रहा था कि गांव मोरजण्डखारी निवासी धन्नाराम भाखर (५०) खेत से पैदल वापिस अपने घर लौट रहा था कि गांव के पास ट्रॉला अचानक पलट गया तथा सडक़ पर जा रहे धन्नाराम भाखर उसके नीचे दब गया। ट्रॉले के नीचे धन्ना राम का धड़ के नीचे का हिस्सा दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक धन्ना राम का पैर के ऊपर का हिस्सा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, लेकिन पैर ट्रॉले के नीचे दबे रह गए। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रॉले को सीधा करवाया तथा धन्ना राम के पैरों को निकलवाया तथा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। सहायक उपनिरीक्षक ने बताया कि मृतक धन्नाराम के शव का रविवार को पंचनामा करवाया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.