बांदीकुई . ब्लॉक के चिकित्साकर्मियों की बैठक शुक्रवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हुई। इसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओपी बैरवा ने कहा कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रयास किए जाएं। चिकित्साकर्मी बिना सूचना मुख्यालय नहीं छोड़े। उन्होंने कहा कि चिकित्साकर्मी एंटी लार्वा गतिविधियां आयोजित करें। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सुभाष पिलानिया ने परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए शून्य प्रगति रहने वाले एएनएम को फटकार लगाई। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बीएल मीणा ने कहा कि क्षेत्र में झोलाछाप उपचार कर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
ऐसे झोलाछापों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि आउटडोर पर 30 वर्ष से अधिक आयु के आने वाले मरीजों एनसीडी स्क्रेनिंग की जाए। एएनएम कार्य योजना बनाकर काम करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अंकित खण्डेलवाल ने राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम की जानकारी देते हुए धूम्रपान निषेद्य अभियान के बोर्ड चस्पा करने के निर्देश प्रदान किए। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रामफल मीणा ने टीकाकरण में कम प्रगति रहने पर 26 एएनएम को प्रगति रिपोर्ट बढ़ाने के निर्देश दिए। अंतरा फाउण्डेशन के इन्द्रपालसिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बिंदी अपडेट किए जाने की बात कही।
बैठक में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक लोकेश खण्डेलवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रविन्द्र पोषवाल, जिला आशा समन्वयक गणपतलाल चौधरी, चिकित्सालय प्रभारी डॉ.रामनिवास मीणा, डॉ.असद अहमद,डॉ.गिरधर शर्मा, डॉ.अनूप शुक्ला, डॉ.गणपतसिंह, डॉ.रश्मी वर्मा, डॉ.दयाराम गुर्जर, डॉ.आशु गुर्जर, डॉ.त्रिलोक मीणा ने भी मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर चर्चा की।
आबकारी सीआई ने ठेका संचालकों के खिलाफ दर्ज कराया मामला
महुवा ग्रामीण. विधानसभा चुनावों को देखते हुए रजिस्टरीकरण एवं उपखण्ड अधिकारी की कार्यवाही के बाद आबकारी विभाग भी सावचेत हो गया। आबकारी विभाग के सीआई ने शुक्रवार को महुवा व रसीदपुर ठेका संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।
आबकारी सीआई लोकेश यादव ने बताया कि महुवा में शराब ठेका लाइसेंस धारक सावित्री जायसवाल की भरतपुर रोड स्थित दुकान निरीक्षण के दौरान आठ बजे बाद भी खुली हुई मिली। जिस पर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। साथ ही सड़क पर ठेके को इंगित करता हुआ बोर्ड लगा रखा था जो कि हाईकोर्ट निदेर्शो के खिलाफ नियमों का उल्लघंन है व आचार संहिता का भी उल्लघंन है।
इसी प्रकार रसीदपुर शराब ठेका भी आठ बजे बाद खुला मिला। जिसके लाइसेंस धारक कैलाशी देवी के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। इधर विगत रात्रि आचार संहिता की पालना में लगी टीम को मंडावर सायपुर पाखर रोड वाला ठेका खुला हुआ मिला था, जिसे लेकर भी लाईसेंसी सुपिता देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शराब की दुकानों का दौरा कर उनके बाहर लगे बोर्ड हटवा दिए गए है एवं सभी का निरीक्षण कर रात्रि आठ बजे बाद दुकानें नहीं खोलने के कडे दिशा-निर्देश दिए गए है। आबकारी सीआई ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों शराब ठेको पर जाकर स्टॉक रजिस्टर नहीं मिलने, एमआरपी से अधिक शराब की बिक्री, ओवरटाईम सहित अन्य मामलों के छ: मुकदमें दर्ज किए है और विगत दो माह में लगभग 26 मामले दर्ज कर चुके हंै। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाकर निगरानी की जाएगी और आचार संहिता की पालना करवाई जाएगी।





No comments:
Post a Comment