Breaking News
recent

राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से भाजपा ने राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सर्मथलाल मीणा के पुत्र विजय मीणा को दिया टिकट

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित राजगढ़ -लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा ने इस बार राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष समर्थलाल मीना के पुत्र विजय मीना पर दांव खेला है। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने चौथी सूची में राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से नए चेहरे विजय मीना को चुनाव मैदान में उतारा है। गत दो विधानसभा चुनाव में हार झेलने के बाद पार्टी ने विजय मीणा को मौका दिया है। राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के दावेदारों की कतार लंबी थी। अनेक दावेदार सम्पर्क के बड़े नेताओं के आश्वासन के चलते टिकट की आस संजोए थे।

टिकट मिलते ही पहली बात

भाजपा प्रत्याशी विजय मीना का कहना है कि जनता की आवाज व कार्यकर्ताओं की मांग पर पार्टी ने टिकट दिया है। वे क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उनकी प्राथमिकता ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, बस डिपो को वापस चालू कराने, चिकित्सालय में बैड बढ़वाने व चिकित्सकों के खाली पद भरवाने, नपा को नगर परिषद् का दर्जा दिलाने, राजगढ़ में कन्या महाविद्यालय आदि मुद्दे प्राथमिकता में रहेंगे।

प्रत्याशी का ‘आधार’

आमदनी: निजी व्यवसाय व पेट्रोल पंप

सोशल मीडिया: सक्रिय हैं।

पहचान: पंचायत समिति सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा का जिलामंत्री, उपाध्यक्ष, भाजपा में जिलामंत्री व जिला उपाध्यक्ष,

तीन बार भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि, एबीवीपी के सदस्य, सामाजिक, धार्मिक संगठनों से जुड़ाव रहा।

अनुभव: करीब तीस वर्षो से भाजपा की चुनावी राजनीति में सक्रिय रहे ।

कोर टीम: भाजपा के सदस्य

अक्सर कहां मिलते हैं: ढिगावड़ा स्थित पेट्रोल पम्प, ठेकड़ीन व अलवर में निवास करते है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.