जिले में पांच प्रत्याशियों के पर्चे हुए खारिज..
-अब नाम वापस लेने का काम शुरु
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिले की चारो विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्रो की जांच रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा पूरी हुई। इस दौरान जिले में पांच प्रत्याशियों के नामांकन खारिज किए गए। अब 36 प्रत्याशी चुनावी रण में है हालाकि बुधवार व गुरुवार को नाम वापसी के दिन है। इस दौरान कई प्रत्याशी नाम भी वापस लेगे।
-इनके पर्चे हुए खारिज
झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से चित्रा कंवर के आवेदन पत्र में कंाग्रेस पार्टी का सिम्बल नही होने से व सम्पत बाई के भी फार्म में भी आम आदमी पार्टी का सिम्बल नही होने व शुल्क की रसीद सलंग्न नही होने से खारिज किया गया। अब यहां से मैदान में दस प्रत्याशी है। खानपुर विधानसभा क्षेत्र से कविता का नामांकन इसलिए खारिज हुआ था इनके पास कंाग्रेस पार्टी का सिम्बल नही था। अब मैदान में पांच प्रत्याशी है। मनोहरथाना विधानसभा से भाजपा की डमी के रुप में फार्म भरने वाले घनश्याम दास भंडारी का भी सिम्बल नही होने से खारिज कर दिया गया अब यहां सात प्रत्याशी है। डग विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय मंगलेश शर्मा के पर्याप्त प्रस्तावक नहीं होने से फार्म रिजेक्ट किया गया। अब वहां सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
इस बार चुनावी रण में निर्दलीय बढ़े
झालावाड़. जिले के चारो विधानसभा क्षेत्रो से पिछली बार 2013 में हुए चुनाव में निर्दलीय खडे होकर अपनी किस्मत आजमाने वालों की संख्या में इस बार के चुनाव में इजाफा हुआ है। पिछली बार चारो विधानसभा में 6 निर्दलीय थे वही इस बार 11 निर्दलीयों ने ताल ठोक रखी है। चुनाव कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार के चुनाव में मंगलवार शाम तक झालरापाटन से 5, खानपुर से 4 व डग व मनोहरथाना से एक-एक निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है। वहीं 2013 में झालरापाटन से 2, खानपुर से 2, डग व मनोहरथाना से 1-1 निर्दलीय ने ताल ठोक रखी थी।





No comments:
Post a Comment