Breaking News
recent

अनोखा संदेश....प्रतियोगिता से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश

सिरोही. आगामी 9 से 12 नवम्बर तक रामपुरा गांव में होने वाली रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में अनोखा संदेश दिया जाएगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर बालिका कमेटी का गठन किया है। प्रतियोगिता के बाद कमेटी सात दिन में एक आदिवासी गांव में जाकर बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य प्रकार की जानकारी देगी। साथ ही, प्रतियोगिता के दौरान बालिका टीम का क्रिकेट मैच भी होगा। कमेटी ने शनिवार को कप का विमोचन भी किया। कमेटी में पिंकी राजपुरोहित अध्यक्ष, पिंकी प्रजापत उपाध्यक्ष, अनिता, संतोष, भावना, प्रियंका, प्रिया, अलका, हीना, पायल, काजल, कोमल, दिव्या, सविता आदि शामिल हंै। इस दौरान मोहम्मद अली, प्रवीण प्रजापति, गिरीश, रमेश, जगदीश, दिनेश, भोपेश, कुलदीप, महेन्द्र, कैलाश आदि मौजूद थे।

बिजली बंद रहेगी
सिरोही. शहर के बस स्टैण्ड स्थित 33 केवी लाइन के रख-रखाव को लेकर रविवार सुबह 7 से 9.45 बजे तक सिरोही, कृष्णगंज, माउंट आबू, वेलांगरी, जावाल, गोयली में बिजली बंद रहेगी।

ज्ञापन सौंपा
शिवगंज. नगरपालिका में वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मचारी भर्ती-2018 में नियुक्त दूसरे समाज के कर्मचारियों की चुनाव शाखा में प्रतिनियुक्ति का विरोध जताया। इस मौके जितेन्द्र कुमार, श्यामलाल, अनिल कुमार, किशनलाल, कैलाश, इन्द्र कुमार, गंगा बाई आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.