हेमन्त आमेटा/उदयपुर. अखिल भारतीय आमेटा समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित संस्था के भवन में हुआ। श्रीलाड़ आमेटा ब्रह्म संस्था के तत्वाधान में आयोजित हुए इस समारोह में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से हजारो की संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र युवा परिचर्चा से शुरू हुआ। जिसमें समाज के युवाओं ने बड़े बुजुर्गों के सांनिध्य में समाज सुधार को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद अखिल भारतीय तेरह गौत्रीय आमेटा समाज चारभुजा की नविन कार्यकारिणी का सम्मान किया गया।
READ MORE : रविवार की सुबह हमराह लेकर आया सेहत का सवेरा...लोगों ने निभाई भागीदारी
इसी बीच आमेटा समाज की त्रैमासिक पत्रिका आमेटा ब्रह्म ज्योति का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। स्नेह मिलन समारोह के द्वितीय सत्र में समाज की प्रतिभाओं द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के साथ राजस्थानी, बॉलीबुड गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए वही युवा समाजजनों द्वारा कविताओं एवं मधुर गीतों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में चिकित्सा, शिक्षा, ज्योतिष के क्षेत्र समाज की प्रतिभाओं को समाज गौरव सम्मान, भामाशाहों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाली सामाजिक प्रतिभाओं को प्रसस्थि पत्र एवं प्रतिक चिन्ह से सम्मानित किया गया।
READ MORE : पत्रिका प्लस के साथ शेयर कीजिए दिवाली की रंगत...भेजे तस्वीरें
समारोह में मुख्य अतिथि उमेश भाई, डॉ. सुरेश आमेटा, तुलसीराम व्यास, भगवती प्रसाद वली, मंगलमुखी महाराज, मुकेश आमेटा बम्बोरी, भगवती लाल आमेटा चावंड थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लाड आमेटा ब्रह्म संस्थान अध्यक्ष राजेश आमेटा भीण्डर ने की। कार्यक्रम के अंत में कवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मंच संचालक कन्हैया-दीवाना के सांनिध्य में कवि संजय सागर, चिराग आमेटा, डॉ. सतीश आमेटा, कुलदीप आमेटा व अजय हिंदुस्तानी ने अपनी कविताओं से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।





No comments:
Post a Comment