करौली.भाजपा की चौथी सूची में करौली विधानसभा से आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश सैनी (ओपी) सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है। सैनी का नाम चौकाने वाला है, क्योंकि उनका अभी तक नाम नहीं चल रहा था। लेकिन अब अचानक ओपी सैनी के नाम की घोषणा हुई है। सैनी का जन्म 1 मई १९५९ को शाहपुरा तहसील के नायन गांव में हुआ है। वे 1983 बैच के आईएएस अधिकारी है। भरतपुर के संभागीय आयुक्त के अलावा सरकार में विभिन्न पदों पर रहे हैं। अभी राजस्थान सिविल सर्वीसेज अपील प्राधिकरण के चैयरमेन के पद से बीएसआर लिया है।
प्रत्याशी का आधार
प्रोफेशन-आईएएस से बीएसआर ली है
सोश्यल मीडिया, फेसबुक व ट्विटर पर अकाउंट है
पहचान-भरतपुर के पूर्व संभागीय आयुक्त
राजनीतिक अनुभव, नही। लेकिन उनके पिता भगवान सहाय सैनी सरपंच रहे हैं
लाइफ-स्टाइल, पैंट शर्ट
ठीया-निर्माण नगर जयपुर
प्रत्याशी का आधार
पार्टी और क्षेत्र की जनता के विश्वास पर खरा उतरुंगा। सवाईमाधोपुर में जिला कलक्टर (विकास) रहने के अलावा भरतपुर में संभागीय आयुक्त रहा हूं। इस कारण क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी रखता है। जिनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
क्षेत्र में भूमिक
समस्या, बिजली पानी जैसी सुविधा भी लोगों को नहीं मिल रही है। डांग में हालात खराब है।
समाधान-मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्लान तैयार कराया जाएगा, प्लान के हिसाब से विकास कार्य होंगे।
ये नाम चल रहे थे
करौली विधानसभा भाजपा के संभावित प्रत्याशी के तौर पर नगरपरिषद सभापति राजाराम गुर्जर, जिलाध्यक्ष रमेश राजौरिया व पूर्व विधायक रोहिणी कुमारी का नाम प्रमुखता से चल रहा था। लोगों को उम्मीद था कि इन नामों में से ही प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। लेकिन एन वक्त पर भाजपा ने बीआरएस लेने वाले आईएएस अधिकारी ओपी सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है। सैनी का राजनीतिक रूप से कभी करौली से जुड़ाव नहीं रहा है। लेकिन वे कहते है भरतपुर का संभागीय रहने के दौरान करौली का दौरा किया था। इस कारण क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी रहते है।
क्षेत्र में भूमिक
समस्या, बिजली पानी जैसी सुविधा भी लोगों को नहीं मिल रही है। डांग में हालात खराब है।
समाधान-मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्लान तैयार कराया जाएगा, प्लान के हिसाब से विकास कार्य होंगे।
ये नाम चल रहे थे





No comments:
Post a Comment