Breaking News
recent

सीएम राजे की इस जनसभा में नजर आया बेनीवाल फोबिया, सभा के बाद पुलिस-प्रशासन ने ली राहत की सांस

भोपालगढ़, (जोधपुर)
मुख्यमंत्री की शनिवार को भोपालगढ़ में आयोजित जनसभा में खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल का न केवल पुलिस व प्रशासन, बल्कि भाजपा के नेताओं पर भी फोबिया सा नजर आया। खींवसर का इलाका भोपालगढ़ से लगता हुआ होने एवं भोपालगढ़ क्षेत्र में बेनीवाल का अच्छा-खासा असर होने के चलते जहां पुलिस-प्रशासन को मुख्यमंत्री की सभा में बेनीवाल समर्थकों द्वारा हंगामा करने की आशंका सता रही थी। जिसके चलते मुख्यमंत्री की सभा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया और पंडाल से बाहर खड़े लोगों को आगे बढऩे से रोकने के लिए पुलिस व आरएसी के जवान एक दूसरे से सटकर दीवार की तरह खड़े रहे।

दूसरी ओर मंच संभाल रहे नेताओं में भी सभा में भीड़ नहीं जुटने एवं बेनीवाल समर्थकों द्वारा कहीं कोई हंगामा नहीं कर दे, इस बात का डर बना हुआ साफ नजर आ रहा था लेकिन सभा समाप्त होने तक शांतिपूर्ण व्यवस्था बने रहने से जहां पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं मुख्यमंत्री के आने तक सभा में 3-4 हजार लोगों की भीड़ जुटने से भाजपा नेताओं की भी सांस में सांस आ गई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.