Breaking News
recent

यहां होगा चतुष्कोणीय और त्रिकोणीय मुकाबला, इन सीटों पर होगी भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर

अजमेर। विधानसभा चुनाव में नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद तस्वीर साफ हो गई है। किशनगढ़ में जहां चतुष्कोणीय मुकाबला है वहीं मसूदा विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला तय हो गया है। जबकि जिले की छह सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर है।

जिले की कुल आठ विधानसभा सीटों में से किशनगढ़ में कांग्रेस के बागी नाथूराम सिनोदिया एवं भाजपा के बागी सुरेश टांक मैदान में डटे हुए हैं। इनके दोनों बागियों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी नंदाराम थाकण एवं भाजपा प्रत्याशी विकास चौधरी में चतुष्कोणीय मुकाबला तय हो गया है। मसूदा सीट पर कांग्रेस के बागी एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक कयूम खान ने भी नामांकन वापस नहीं लिया है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पारीक, भाजपा प्रत्याशी सुशील कंवर पलाड़ा, व रालोपा के खान के मध्य त्रिकोणीय मुकाबला तय हो गया है। मसूदा में कांग्रेस के बागी ब्रह्मदेव कुमावत ने गुरुवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया।

इन्होंने लिए नाम वापस
कांग्रेस अजमेर दक्षिण से बागी ललित भाटी, एवं मसूदा से ब्रह्मदेव कुमावत को मनाने में सफल रही है। इन दोनों ने अंतिम दिन नाम वापस ले लिए हैं। इसके चलते कांग्रेस को राहत मिली है।

इन सीटों पर सीधा मुकाबला
अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, ब्यावर, पुष्कर, केकड़ी एवं नसीराबाद में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के मध्य सीधा मुकाबला तय है। हालांकि अजमेर दक्षिण में कांग्रेस के बागी डॉ. राकेश सिवासिया रैगर समाज के सामूहिक निर्णय पर चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। वे समाज के वोटों का ध्रुवीकरण कर सकते हैं।

अजमेर उत्तर : वासुदेव देवनानी (भाजपा), महेन्द्र सिंह रलावता (कांग्रेस)।

अजमेर दक्षिण : अनिता भदेल (भाजपा), हेमन्त भाटी (कांग्रेस)।

केकड़ी : राजेन्द्र विनायका (भाजपा), डॉ. रघु शर्मा (कांग्रेस)।

पुष्कर: सुरेश सिंह रावत (भाजपा), नसीम अख्तर (कांग्रेस)।

नसीराबाद : रामस्वरूप लाम्बा (भाजपा), रामनारायण गुर्जर (कांग्रेस)।

ब्यावर : शंकरसिंह रावत (भाजपा), पारस पंच जैन (कांग्रेस)।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.