Breaking News
recent

केबिन रख धड़ल्ले से रास्तों पर कर रहे अवैध कब्जे

देवगढ़. नगर में नुक्कड़ और चौराहों पर ही नहीं, ज्यादातर प्रमुख मार्गों, पर केबिन और थडिय़ों के लगातार बढ़ते जा रहे अतिक्रमण के कारण रास्ते काफी संकड़े हो चुके हैं। इसके बाद भी न तो पालिका इसके प्रति गंभीर है और न ही प्रशासन ही कोई कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में हालात यह है कि कई क्षेत्रों में तो वाहनों का निकलता तक मुश्किल हो चुका है।
अतिक्रमण के कारण स्थिति यह हो चुकी है कि नगर में किसी भी मार्ग से प्रवेश किया जाए तो प्रत्येक मार्ग पर अतिक्रमण कर रखे गए केबिन और थडिय़ां दिखाई दे जाएगी। यहीं नहीं अतिक्रमियों ने तो नगर के बाहरी क्षेत्र को भी नहीं छोड़ा और वहां भी अब अतिक्रमतण की भरमार हो चुकी है। इसके चलते हालात यह हैं कि नगर के नाले-नालियों आदि पर भी अतिक्रमियों ने केबिन आदि रख कर कब्जे जमा लिए हैं, जिससे इनकी सफाई भी नहीं हो पाती है।
रात के समय होते हैं कब्जे
अतिक्रमियों द्वारा नगर के प्रमुख क्षेत्रों में रात के समय केबिन और थडिय़ां लगाकर कब्जे किए जा रहे हैं। इनमें से कई अतिक्रमियों द्वारा तो सरकारी जमीन पर केबिन आदि रखकर किराया कमाया जा रहा है।
इन क्षेत्रों में ज्यादा हंै अतिक्रमण
रोडवेज और प्राइवेट बस स्टैंड, तीन बत्ती चैराहा, आमेट रोड, मारूदरवाजा, सूरज दरवाजा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर, खादी भंडार, लसानी मार्ग चौराहा, कामलीघाट चौराहा सहित कई स्थानों पर अवैध केबिनों की जैसे बाढ़ सी आ गई है।
नहीं है प्रशासन का खौफ
कहीं पर भी कोई अतिक्रमण कर रहा हो या कोई अवैध केबिन रखा हो उसे उसी समय नगर पालिका प्रशासन द्वारा नहीं रोके जाने के कारण अतिक्रमियों के हौसले भी बुलंद होते जा रहे हैं। इसके कारण ही अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.