Breaking News
recent

जैसलमेर से इस शहर के लिए हुआ विमान सेवा का आगाज

जैसलमेर. पर्यटन नगरी के तौर पर पुख्ता पहचान कायम कर चुके जैसलमेर का बुधवार को गुजरात के प्रमुख शहर अहमदाबाद से हवाई नाता कायम हो गया। स्पाइसजेट की ओर से जयपुर, दिल्ली और मुम्बई के बाद अब अहमदाबाद के लिए रोजाना विमान सेवा मुहैया करवाई जा रही है। बुधवार को पहली बार अहमदाबाद से आए विमान में 50 यात्री जैसलमेर सिविल एयरपोर्टपर उतरे, वहीं यहां से अहमदाबाद के विमान में 24 यात्रियों ने उड़ान भरी। पहली बार आए विमान के यात्रियों का एयरपोर्ट के अधिकारियों व अन्य लोगों ने स्वागत किया।

पर्यटन को मिलेगा लाभ

जैसलमेर पर्यटन के दिवाली सीजन से ठीक पहले अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा के शुरू होने से यहां पर्यटन व्यवसाय को लाभ मिलने की बड़ी उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि दिवाली के अगले दिन से जैसलमेर में गुजराती सैलानियों की आवक बड़े पैमाने पर शुरू हो जाती है, जो करीब एक पखवाड़े तक चलती है। इन पर्यटकों को अब विमान सेवा के तौर पर एक सशक्त विकल्प मिल गया है। ऐसे ही जैसलमेर के लोग बड़ी तादाद में अहमदाबाद में रहते हैं और यहां के लोगों का चिकित्सा व अन्य कारणों से अहमदाबाद के साथ गहरा रिश्ता है। वर्तमान में जैसलमेर-अहमदाबाद के बीच करीब नौ बसें रोजाना संचालित हो रही हैं। ऐसे में विमान सेवा की शुरुआत बड़ी सौगात मानी जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.