Breaking News
recent

पुलिस के खिलाफ कांकरोली में रास्ता जाम, किया प्रदर्शन

राजसमंद. मजदूरी के बहाने महिला का अपहरण के चार दिन बाद भी कांकरोली पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों व मजदूरों ने रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। रास्ता जाम करने के बाद कांकरोली वृत्त निरीक्षक कैलाशदान मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंच गए और समझाइश के प्रयास किए, मगर ग्रामीण नहीं माने और त्वरित कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
जानकारी के अनुसार भाणा निवासी मीराबाई (55) पत्नी भोलीराम कुमावत 12 नवंबर को सुबह साढ़े नौ घर से मजदूरी के लिए रवाना हुई और सवा दस बजे मुखर्जी चौराहे से अज्ञात व्यक्ति मजदूरी दिलाने के बहाने बाइक पर बिठाकर राजनगर की तरफ ले गया। घटना के दूसरे ही दिन 13 नवंबर को परिजनों ने कांकरोली थाने में रिपोर्ट दे दी, मगर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में भाणा के ग्रामीण व मजदूरों ने मुखर्जी चौराहे पर रास्ता जाम कर कांकरोली थाना पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। सूचना पर कांकरोली थाना प्रभारी कैलाश दान, उप निरीक्षक भगवानलाल, सुरेशचंद्र मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों व श्रमिकों से गहन पूछताछ की गई, मगर श्रमिक त्वरित कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक रास्ता जाम रहने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.