Breaking News
recent

एडिलेड वनडे : रबाडा की घातक गेंदबाजी काम नहीं आई, लगातार सात हार के बाद जीते कंगारू

एडिलेड : लगातार सात वनडे मैच हारने के बाद आखिरकार आस्‍ट्रेलिया ने दम दिखाया और दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से मात दी। इसी के साथ आस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे वनडे मुकाबले में आस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका 1-1 की बराबरी पर आ गए।

अफ्रीका ने टॉस जीता
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। उसके गेंदबाजों ने खास कर कागिसो रबाडा (54/4) और ड्वाने प्रीटोरियस ने (32/3) ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने कप्‍तान के निर्णय को सही साबित किया और आस्‍ट्रेलिया को 48.3 ओवर में 231 रन पर समेट दिया। लेकिन इस लो स्‍कोरिंग मैच में मेहमान टीम को भी लक्ष्‍य तक पहुंचने में पसीने छूट गए। वह निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर लक्ष्‍य से 7 रन (224) रन कम ही बना सकी।

फिंच को मिला मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड
बता दें कि लक्ष्‍य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के लिए मिलर ने 71 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। इसमें उन्‍होंने तीन चौके और एक सिक्‍स लगाया। उनके अलावा कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 47, रीजा हेनरिक्स ने 16, एडिन मारक्रम ने 19, हेनरिक क्लासेन ने 14, ड्वाने प्रीटोरियस ने 14 और लुंगी नगिदी ने नाबाद 19 रन बनाए। आस्‍ट्रेलिया की ओर से मार्क्‍स स्टोयनिस ने 35 पर 3, मिशेल स्टार्क ने 51 पर 2, जोश हेजेलवुड ने 42 पर 2 और पैट कमिंस ने 27 रन पर 1 विकेट हासिल किया।
इससे पहले, मेजबान आस्ट्रेलिया ने एलेक्स कैरी (47), क्रिस लिन (44) और कप्तान आरोन फिंच (41) की पारियों के सहारे 48.3 ओवर में 231 रन का स्कोर बनाया। इनके अलावा शॉन मार्श ने 22, एडम जम्पा ने 22 और ग्लैन मैक्सवेल ने 15 रन का उपयोगी अंशदान दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्‍कार कप्‍तान फिंच की झोली में गया।
दक्षिण अफ्रीका के लिए रबादा और प्रीटोरियस के अलावा डेल स्टेन ने 31 पर 2 और लुंगी नगिदी ने 67 रन पर 1 विकेट लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.