नई दिल्ली। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अच्छी शुरुआत करते हुए मंगलवार को चीन ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंधु ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में रूस की एवेगनिया कोसेतकाया को मात दी। साथ ही भारत की बैडमिंटन महिला युगल जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी को यहां जारी चीन ओपन के पहले दौर में निराशा हाथ लगी।
@Pvsindhu1 takes off in style!✈️
— BAI Media (@BAI_Media) November 6, 2018
Convinsing win for the World No3 to kick start the #FuzhouChinaOpen2018 campaign.#Sindhu cruised past her Russian opponent;Evgeniya Kosetskaya 21-13;21-19 to reach the Rd2.She will now face 🇹🇭's Busanan Ongbamrungphan. #IndiaontheRise #badminton pic.twitter.com/LijlPzlIfV
सिंधु अगले दौर में-
वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु ने रूस की कोसेतकाया को केवल 29 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-19 से हराकर अंतिम-16 में प्रवेश हासिल कर लिया। प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना थाईलैंड की बुसाना से होगा।
🇮🇳 WD pair of @P9Ashwini / @sikkireddy went down after putting up a valiant fight against World No 6 🇯🇵 pair of Shiho Tanaka/Koharu Yonemoto 19-21;21-15;17-21 in the R1 of #FuzhouChinaOpen 2018.The wins are just round the corner, girls! #IndiaontheRise #badminton pic.twitter.com/WjWMDx2fzn
— BAI Media (@BAI_Media) November 6, 2018
भारतीय जोड़ी की हार-
वर्ल्ड नम्बर-26 अश्विनी और सिक्की की जोड़ी को मंगलवार को महिला युगल वर्ग के पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। भारतीय जोड़ी को जापान की वर्ल्ड नम्बर-6 जोड़ी शीहो टनाका और कोहारु योनेमोटो की जोड़ी ने एक घंटे और नौ मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 15-21, 21-17 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। अश्विनी और सिक्की की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।





No comments:
Post a Comment