खण्डार. उपखण्ड क्षेत्र में गिलाई सागर बांध से सिंचाई के लिए अब तक विभाग की ओर से नहर नहीं खोली गई है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गिलाई सागर बांध सेवा समिति अध्यक्ष नागाराम गुर्जर ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से बांध की नहर नहीं खोलने से ग्रामीणों की सरसों की फसल की बुवाई नहीं हो सकी है।
नहीं हो रही नहर की सफाई
ग्रामीण रामवतार मथुरिया, रामस्वरूप मीणा, रमेश आदि ने बताया कि गिलाई सागर बांध की नहर की विभाग की ओर से सफाई भी नहीं करवाई जा रही है। इससे नहर से छोडा जाने वाला पानी आधे से ज्यादा तो मिट्टी ही सोख लेती है। खेतों में पानी के साथ कंटीली झाडिय़ां, कांटे व कचरा आदि आते हैं। वहीं नहर जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसकी मरम्मत भी नहीं कराई गई है। इससे पानी व्यर्थ बह जाने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों नें उपखण्ड अधिकारी के नाम ज्ञापन भेजकर गिलाई सागर बांध की नहर को चालू करवाने की मांग की है।
नहर को चालू करने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरसों की फसल की बुवाई का समय तो निकल गया। अब चना व गेहूं की फसल की बुवाई का समय है। अब भी नहर को चालू नहीं किया जाएगा तो किसानों को बांध के पानी का लाभ नहीं मिलेगा।
रामवतार मथुरिया, उपसरपंच, ग्राम पंचायत खण्डार





No comments:
Post a Comment